फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lot of commotion in preparation meeting of Municipal Corporation regarding festivals

गोरखपुर नगर निगम: फिर भड़के पार्षद...बोले- बुरे हाल में हैं शहरवासी, जवाब तो हमें देना है; VIDEO

Wed, 08 Nov 2023 01:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार से अभियान चलाकर सभी सड़कों के गड्ढे भरे जाने का आश्वासन दिया। सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव ने बताया कि वार्ड में हर कमियों को दूर करने का मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को आश्वस्त किया है।

विज्ञापन
lot of commotion in preparation meeting of Municipal Corporation regarding festivals
मेयर एवं नगर आयुक्त को लाईट की समस्या के बारे में जानकरी देते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 एक दिन पहले घंटों इंतजार कराने पर भड़के पार्षद मंगलवार को फिर गुस्सा गए। त्योहारों की तैयारी के लिए नगर निगम में मंगलवार को बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद देवेंद्र गौंड पिंटू ने कहा-मेयर साहब ! दिवाली नजदीक है और वार्डों में अंधेरा है। मौके पर जाकर देखिए, नागरिक किस हाल में हैं, जवाब तो हमें देना है।

विज्ञापन


मेयर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो अन्य पार्षद भड़क उठे। वे हंगामा करते हुए डायस तक पहुंच गए। मेयर ने दिवाली तक प्रत्येक वार्ड में 10-10 स्ट्रीट लाइटें लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पार्षद शांत हुए।
विज्ञापन


दरअसल, विपक्ष के पार्षदों में मेयर से मुलाकात न होने की नाराजगी पहले से थी। मंगलवार को उन्हें पथ प्रकाश को लेकर भाजपा पार्षद की ओर से उठाए गए मुद्दे पर मौका मिल गया। जैसे ही पार्षद देवेंद्र गौंड ने वार्डों में अंधेरे का मुद्दा उठाया, इसी बीच सपा व कांग्रेस पार्षदों ने पिछली बैठक में 51 लाख रुपये पार्षदों को दिए जाने की बात भी उठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 51 लाख रुपये की बात कहकर मेयर ने सभी को 10 से 15 लाख रुपये के विकास कार्यों के बीच उलझा दिया है। इन्हीं आरोपों के साथ अचानक पार्षद सदन में अपनी-अपनी कुर्सियों को छोड़कर मेयर और नगर आयुक्त के मंच तक पहुंच गए।

कुछ पार्षद मंच पर भी चढ़ गए। भारी दबाव के बीच मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी वार्डों में 10-10 स्ट्रीट लाइटें दिवाली तक लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी पार्षद शांत हुए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, चीफ इंजीनियर संजय चौहान, लेखाधिकारी रवि सिंह, उप सभापति धर्मदेव चौहान, पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद गोली सिंह, रणंजय सिंह जुगून, ब्रजेश सिंह, श्रवण पटेल, शिवेंद्र मिश्रा, आनंद साहनी आदि मौजूद रहे।

सफाई और पैचिंग कार्य पर बहस गरमाई
बैठक में साफ-सफाई और सड़कों की पैचिंग का मुद्दा भी छाया रहा। इसको लेकर बहस खूब गरमाई। पार्षदों ने कहा-जिस रास्ते से मेयर घर आते-जाते हैं, उस पर भी कई जगह गड्ढे हैं। वार्डों में सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ नहीं हो पा रही है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार से अभियान चलाकर सभी सड़कों के गड्ढे भरे जाने का आश्वासन दिया। सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव ने बताया कि वार्ड में हर कमियों को दूर करने का मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को आश्वस्त किया है।

 

धनतेरस तक स्ट्रीट लाइट नहीं तो देंगे धरना

वार्ड 51 के पार्षद शिवेंद्र मिश्रा ने कहा-दशहरा में स्ट्रीट लाइट के अभाव में वार्ड में अंधेरा था। लोगों से वायदा किया था, लेकिन पूरा नहीं होने से आहत हूं। अगर धनतेरस तक लाइट नहीं लगी तो उसके बाद दिवाली तक नगर निगम में धरना दूंगा। उनकी बात का समर्थन करते हुए छोटे काजीपुर वार्ड के पार्षद दिलशाद अहमद ने भी कहा कि वार्ड में इंस्पेक्टर आते नहीं है। चार जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। अगर समय से मांगे नहीं पूरी की गईं तो धरना प्रदर्शन करेंगे। पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा ने भी स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट की खराबी पर नाराजगी जताई।

 

मेयर साहब! आप तो पूर्व पीएम की तरह हो गए हैं...कुछ तो बोलिए

बैठक में पथ प्रकाश के मुद्दे पर बहस इस कदर गरमाई कि पार्षद पिंटू गौड़ ने मेयर को पूर्व पीएम जैसा बता दिया। कहा-क्यों मेयर साहब, आप भी पूर्व प्रधानमंत्री जैसे हो गए हैं। उनकी इस बात का सपा और भाजपा के पार्षदों ने समर्थन भी किया। कहा-हमारी मांगों पर कुछ तो बोलिए।

 

नगर निगम में मनेगी जल दिवाली

नगर आयुक्त ने सभी से त्योहार में सहयोग की अपील की। बैठक में सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने सभी पार्षदों से एक दीया अपने साथ लाकर दिवाली मनाने का प्रस्ताव रखा। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इसे लेकर शासन से भी निर्देश आया है कि जल दिवाली मनाई जाए। तय हुआ कि नौ नवंबर को शाम 6 बजे नगर निगम के पोखरे के पास इसका आयोजन होगा।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्षदों में कोई नाराजगी नहीं थी। सभी परिवार के सदस्य की तरह हैं। उनका अधिकार है अपनी बात सामने रखने का। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए एक टीम बनाई जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed