फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lot of buying of gold and silver in Navratri 2022

Navratri 2022: नवरात्रि में सोने-चांदी की जमकर हो रही खरीदारी, इटालियन, सिंगापुर डिजाइन के गहनों की मांग बढ़ी

Mon, 03 Oct 2022 12:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Oct 2022 12:42 PM IST
सार

त्योहारों पर इस बार मुंबई, राजकोट और अहमदाबाद के पायल पसंद किए जा रहे हैं। यह वजन में हल्के, बारीक और आकर्षक हैं। करिश्मा, आट्ठा, मयूरी और सिगनेटिक पायल भी पसंद किए जा रहे हैं। सोने की ज्वेलरी में बारीक डिजाइन वाली चेन, कुंदन वाले सेट, कास्टिम की यू और वी सेफ की अंगूठी, काले और सफेद मोती वाले मंगलसूत्र की भी मांग है।

विज्ञापन
lot of buying of gold and silver in Navratri 2022
सोना-चांदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के साथ-साथ अब पुरुषों में भी सोने-चांदी व डायमंड के आभूषणों की चाह बढ़ रही है। नवरात्र में भारी-भरकम हार जैसे गहनों की नहीं, बल्कि हल्के और डिजाइन वाले गहने पसंद किए जा रहे हैं। इटालियन, सिंगापुर डिजाइन के गहनों की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन


इस त्योहारी सीजन में सराफा कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उनका कहना है कि इटालियन और सिंगापुर डिजाइन के गहने दिखने में वजनदार लगते हैं, लेकिन हल्के होते हैं। हार जालीदार होते हैं, जिसमें कई प्रकार के नग जड़े होते हैं। वजन कम होने से इसकी कीमत कम होती है। वहीं, सोने के आभूषणों पर सुनहरे के साथ हल्के सफेद रंग की खूबसूरती होती है।
विज्ञापन


कम वजन के होने की वजह से इनकी मांग अधिक रहती है। त्योहारों पर इस बार मुंबई, राजकोट और अहमदाबाद के पायल पसंद किए जा रहे हैं। यह वजन में हल्के, बारीक और आकर्षक हैं। करिश्मा, आट्ठा, मयूरी और सिगनेटिक पायल भी पसंद किए जा रहे हैं। सोने की ज्वेलरी में बारीक डिजाइन वाली चेन, कुंदन वाले सेट, कास्टिम की यू और वी सेफ की अंगूठी, काले और सफेद मोती वाले मंगलसूत्र की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की पीटकर हत्या, चाकू भी घोंपा

कारोबारियों ने क्या कहा

इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोने और डायमंड की खरीद पर विशेष छूट है। नवरात्र में खरीदारी बढ़ी है। यह सिलसिला धनतेरस तक चलेगा। सोने-चांदी में निवेश बेहतर है। ग्राहकों को अपने बजट के अनुसार, आभूषण खरीदना चाहिए। आगे जाकर बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।- अनूप सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स।

इस बार इटालियन और ठोस रंग के आभूषणों की मांग बढ़ी है। पहले चमक धमक वाले रंग के आभूषणों की मांग की जाती थी। त्योहार के अनुसार सोने चांदी की खरीदारी बढ़ रही है।- संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स।


त्योहारों का बाजार अच्छा है। ग्राहक भी आ रहे हैं। अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ग्राहकों को अच्छे ऑफर दिए जा रहे हैं। सोने की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 20 फीसदी की छूट है। डायमंड की खरीदारी पर 20-25 फीसदी तक छूट का प्रावधान है।- गौरव अग्रवाल, निदेशक, तनिष्क फ्रेंचाइजी गोरखपुर।


कोरोना काल से ठप सराफा व्यापार में तेजी आई है। ग्राहक नवरात्र, दशहरा और दीपावली से पहले खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कारोबारियों को धनतेरस और दीपावली तक खरीदारी में और उछाल की उम्मीद है।- धीरज बरनवाल, निदेशक, बरनवाल ज्वेलर्स।

त्योहार के बाद लगन है, ऐसे में लोग शादी के आभूषणों की तैयारी कर रहे हैं। सभी वर्ग के लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। सोने चांदी के साथ हीरे और अन्य धातुओं के आभूषणों की मांग बढ़ी है। बाजार सकारात्मक है।- योगेश अग्रवाल, निदेशक, ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स

सोना की कीमत
  • 24 कैरेट- 51750 हजार रुपये
  • 22 कैरेट- 47900 हजार रुपये
  • 18 कैरेट- 39100 हजार रुपये
  • 14 कैरेट- 33650 हजार रुपये

चांदी की कीमत
  • 57000 हजार प्रति किलोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed