{"_id":"6207629b07014a4edb218792","slug":"lost-two-crores-in-greed-of-earning-more-money-by-investing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: निवेश कर ज्यादा रुपये कमाने के लालच में गंवाए दो करोड़, परिवार और रिश्तेदारों से भी कराया था निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: निवेश कर ज्यादा रुपये कमाने के लालच में गंवाए दो करोड़, परिवार और रिश्तेदारों से भी कराया था निवेश
Sat, 12 Feb 2022 01:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:02 PM IST
सार
शाहपुर पुलिस ने लखनऊ के शाइन सिटी ग्रुप पर केस दर्ज कर शुरू की जांच, महिला ने अपने परिवार और रिश्तेदारों से भी कराया था निवेश।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूखंड में निवेश कर ज्यादा रुपये कमाने के लालच में एक परिवार व उनके परिचितों ने करीब दो करोड़ रुपये गंवा दिए। रुपये वापस न मिलने पर पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने नौ फरवरी को लखनऊ के शाइन सिटी सीएमडी ग्रुप के प्रेसीडेंट सत्यजीत राव, उनकी पीए करिश्मा यादव और वीके गुप्ता के खिलाफ अमानत में खयानत, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बशारतपुर निवासी शर्लीबीना तिवारी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्हें भूखंड आदि में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया था। सत्यजीत से संपर्क करने पर रुपये निवेश करने को कहा गया। उनके ही कहने पर अपने नाम, बेटी निधि तिवारी और पति कृष्ण चंद तिवारी के नाम पर निवेश किया। फिर उसके झांसे में आकर रिश्तेदार सुरेंद्र, शिखा, परिचित मौली सिंह सहित कई लोगों का करीब दो करोड़ रुपये लगाया गया।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से एक आईडी और पासवर्ड दिया गया था। फिर करिश्मा ने जानकारी मांगी और पासवर्ड बदल लिया। निवेश अवधि पूरी होने पर एक चेक भी कंपनी ने दिया, लेकिन बाउंस हो गया। बाद में करिश्मा और सत्यजीत ने चेक वापस लेकर नकद रुपये देने की बात कही, लेकिन वह भी नहीं हुआ। सभी लोगों ने वर्ष 2017 में निवेश किया था।
आरोप है कि एक करोड़ 51 लाख, 98 हजार 120 रुपये का निवेश अकेले मेरे द्वारा किया गया। इसी तरह सुरेंद्र व अन्य लोगों ने भी 10 लाख, छह लाख आदि रुपये लगाए थे। किसी के भी रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उधर, आरोपी कंपनी के प्रेसीडेंट के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। जब भी उनका पक्ष आएगा प्रकाशित किया जाएगा।