फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   n Gorakhpur, fake IB officer cheated a youth of Rs 15 lakh in the name of getting him a job

Gorakhpur New: आईबी अधिकारी बता प्रयागराज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 15 लाख रुपये, केस दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 10:46 AM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवके के साथ की गई जालसाजी।
कोतवाली थाने में दर्ज किया गया केस, पुलिस कर रही जांच। खुद को आईबी अधिकारी बतारक .युवक को लिया झांसे में।

विज्ञापन
n Gorakhpur, fake IB officer cheated a youth of Rs 15 lakh in the name of getting him a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के कोतवाली थाने में नौकरी िददिलाने के नाम पर ठगी का केस  दर्ज किया गया है। ये मामला, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की जालसाजी किए जाने का  है। आरोप है कि नौकरी न दिला पाने पर रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के बक्शीपुर, साहू टोला निवासी सुमित गुप्ता ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि कुछ महीने पहले लखनऊ में उनकी मुलाकात अमित प्रकाश पाठक उर्फ शंकर पाठक नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, जो अपने आप को आईबी अधिकारी बताया। लखनऊ में अपनी तैनाती होने की बात करते हुए उसने पीड़ित को बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नौकरी आई है। वह 15 लाख रुपये में नौकरी लगवा देगा।

विज्ञापन

 

इसकी जानकारी सुमित ने अपने दोस्त निखिल सिंह को दी। निखिल सिंह ने अपने भाई का फार्म भरवा दिया। नौकरी दिलाने के लिए अमित प्रकाश पाठक से बात फाइनल करके सुमित ने उसे 15 लाख का भुगतान कर दिया। 30 हजार नकद भी दिया। कुल रुपये लेने के बाद आरोपी ने 77 हजार लौटा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर काफी दिनों तक नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने तथाकथित आईबी अधिकारी से बात की तो उसने टालमटोल शुरू कर दिया। रुपये वापस मांगने पर जानमाल की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed