फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man from Gorakhpur was cheated of Rs 10 lakh in the name of getting land in Ayodhya.

Gorakhpur News: अयोध्या में जानिए कहां जमीन दिलाने का दिया झांसा, ठग लिए 10 लाख रुपये- केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
A young man from Gorakhpur was cheated of Rs 10 lakh in the name of getting land in Ayodhya.
धोखाधड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

कैंट इलाके के बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाले आदित्य त्रिपाठी से अयोध्या में जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 90 लाख में सौदा तय होने पर 10 लाख रुपये देकर करार कराया था, लेकिन बाद में समय मांगने पर जमीन का दाम दोगुना करके मांगने लगे।

विज्ञापन


10 लाख रुपये ऑनलाइन खाते में दिया था, उसे भी वापस नहीं कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने रुपये हड़पने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता निवासी आदित्य त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि अयोध्या में जमीन की तलाश में था। इस दौरान विद्याकुंड, अयोध्या निवासी सौमित्र मिश्र से मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि उनके एक मित्र अयोध्या के महराजगंज के पूरा बाजार निवासी शशि कुमार सिंह उर्फ रोहित की जमीन मौजा कस्तूरीपुर में स्थित है, जिसे वह बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौमित्र मिश्र ने शशि कुमार उर्फ रोहित व उनके पिता लालता प्रसाद से मुलाकात कराई। उन लोगों ने जमीन की खतौनी दिखाते हुए बैनामा किए जाने की बात कही।

कीमत 90 लाख रुपये तय की गई। तत्काल रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर इन लोगों ने 10 लाख रुपये देकर करार कराने के लिए कहा। 17 जून 2022 को उनके लड़के शशि कुमार सिंह उर्फ रोहित और सौमित्र मिश्र की मौजूदगी में 10 लाख रुपये लालता प्रसाद के खाते में जरिए आरटीजीएस दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed