फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lord Narasimha Shobhayatra coming safety arrangements by police

नरसिंह भगवान शोभा यात्रा: सड़क से लेकर आसमान तक से निगरानी, 40 एटीएस कमांडो भी आए

Tue, 07 Mar 2023 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Mar 2023 10:48 AM IST
सार

नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसएसबी के साथ ही पुलिस कर्मचारियों को अफसरों ने सतर्क किया है। इसके अलावा जिले में पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी होली तक रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
Lord Narasimha Shobhayatra coming safety arrangements by police
नरसिंह भगवान शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के दिन घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर आसमान तक से निगरानी का इंतजाम किया गया है। शोभायात्रा मार्ग के दोनों तरफ स्थित घरों, दुकानों के मालिकों व किराएदारों की पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने डिटेल जुटा ली है। शोभायात्रा मार्ग पर 40 एटीएस कमांडो तैनात करने के साथ ही ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पीएसी, एसएसबी जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में रथ पर सवार होकर होली खेलते हैं। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी।
विज्ञापन


पूरे रास्ते में सड़क से सटे एक हजार मकान और 500 से अधिक दुकानें हैं। एलआइयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस मकान में रहने वाले परिवार व किराएदारों का सत्यापन कर चुकी है। होली के जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। आईबी, एलआईयू ने खतरे की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नेपाल सीमा पर भी सतर्कता

नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसएसबी के साथ ही पुलिस कर्मचारियों को अफसरों ने सतर्क किया है। इसके अलावा जिले में पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी होली तक रद्द कर दी गई है।

इतनी फोर्स होगी तैनात
6 एडिशल एसपी
16 क्षेत्राधिकारी
84 निरीक्षक
194 दरोगा
1050 पुरुष सिपाही
150 महिला सिपाही
8 कंपनी पीएसी
एक कंपनी एसएसबी
40 एटीएस कमांडो
एक बम निरोधक दस्ता

आपात स्थिति हो तो इन नंबरों को करें डॉयल
पुलिस कंट्रोल रूम 112
एंबुलेंस के लिए 108
एसएसपी 9454400209
एसपी सिटी 9454401054
एसपी साउथ 9454401055
एसपी नार्थ 9454400452

होली पर एंबुलेंस की जरूरत हो तो यहां करें कॉल
कोतवाली इलाके में 8188061992, राजघाट 8188061988, तिवारीपुर 8188062001, कैंट 81880619596, खोराबार 8188061971, रामगढ़ताल 8188061960, गोरखनाथ 8188061995, शाहपुर 8188061993, महिला थाना 8188061955, चौरीचौरा 8188061997, झंगहा 8188061980, पिपराइच 8188061989, गुलरिहा 8188061959, कैंपियरगंज 8188061968, पीपीगंज 8188061987, सहजनवां 8188061998, गीडा 8188061979, चिलुआताल 8188061985, खजनी 8188061972, सिकरीगंज 8188062003, हरपुर बुदहट 8188061986, बांसगांव 8188061977, गगहा 8188061983, बेलीपार 8188061967, गोला 8188061996, बड़हलगंज 8188061965, उरुवा बाजार 8188061976, बेलघाट 8188061982 पर कॉल कर सकते हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed