फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loot of Rs 15,000 from hospital operator at gunpoint in Khorabar, Gorakhpur

Gorakhpur News:असलहे के बल पर अस्पताल संचालक से छीने 15 हजार रुपये, CCTV से हो रही जांच

Wed, 11 Sep 2024 03:52 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 03:52 PM IST
सार

खुशी हॉस्पिटल के संचालक लोलारक ठाकुर पुत्र खूब लाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि दो माह पहले एक व्यक्ति खुद को पत्रकार बताकर हॉस्पिटल संचालन के नाम पर 20,000 रुपये प्रतिमाह की मांग कर रहा था। नहीं देने पर अस्पताल बंद कराने की धमकी देकर चला गया।

विज्ञापन
Loot of Rs 15,000 from hospital operator at gunpoint in Khorabar, Gorakhpur
बातचीत करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खोराबार थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में संचालित खुशी हॉस्पिटल से दबंग असलहे के बल पर संचालक से 15,000 रुपये छीन कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन



खुशी हॉस्पिटल के संचालक लोलारक ठाकुर पुत्र खूब लाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि दो माह पहले एक व्यक्ति खुद को पत्रकार बताकर हॉस्पिटल संचालन के नाम पर 20,000 रुपये प्रतिमाह की मांग कर रहा था। नहीं देने पर अस्पताल बंद कराने की धमकी देकर चला गया। चार सितंबर को एडिशनल सीएमओ के साथ आया और उसकी गैर मौजूदगी में अस्पताल को सील करा दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोबारा अस्पताल पहुंचा और सील होने के बावजूद भी धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग करने लगा। नहीं देने पर असलहे के बल पर जेब से 15,000 निकाल कर फरार हो गया। इस संबंध में खोराबार थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed