फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loot from businessman by making obscene video with woman demanded extortion

Gorakhpur News: महिला संग अश्लील वीडियो बनाकर व्यापारी से लूट, मांगी रंगदारी

Tue, 28 Feb 2023 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Feb 2023 11:16 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि देवरिया निवासी व्यापारी एक की आरोपी राम भरोसे तिवारी से पहले से परिचय था। व्यापारी ने ने राम भरोसे से गोरखपुर में मकान खरीदने की बात कही थी। इसका लाभ लेकर रामभरोसे ने व्यापारी को मकान देखने के लिए सिंघड़िया बुलाया।

विज्ञापन
Loot from businessman by making obscene video with woman demanded extortion
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर कैंट इलाके के सिंघड़िया में मकान दिखाने का झांसा देकर एक व्यापारी का महिला संग अश्लील वीडियो बनाकर लूट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए 11 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और एटीएम कार्ड बरामद कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी इसके पहले भी इस तरह की कृत्य कर देवरिया से जेल जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ लूट और रंगदारी की धारा में केस दर्जकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस उन पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया के बरहज निवासी राम भरोसे तिवारी, देवरिया के तहसील रोड निवासी सूरज पटेल, कुशीनगर के रामकोला के भेकरिया निवासी संजय कुमार कुशवाहा के रूप में हुई। आरोपी महिला भी देवरिया जिले के लार क्षेत्र की निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि देवरिया निवासी व्यापारी एक की आरोपी राम भरोसे तिवारी से पहले से परिचय था। व्यापारी ने ने राम भरोसे से गोरखपुर में मकान खरीदने की बात कही थी। इसका लाभ लेकर रामभरोसे ने व्यापारी को मकान देखने के लिए सिंघड़िया बुलाया।

पहले से तय साजिश के तहत अपने अन्य साथी सूरज पटेल, संजय कुशवाहा और एक महिला को भी बुला लिया। व्यापारी बीते 23 फरवरी को जब आया तो राम भरोसे उन्हें एक मकान के अंदर ले गया। जहां पहले से ही महिला कमरे में नग्न अवस्था में थी।

 

पहले भी कई लोगों को बनाया गया है निशाना

सभी ने मिलकर व्यापारी को डराया धमकाया। उसका कपड़ा उतरवाकर महिला संग अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसके पास रखा तीन हजार रुपये, सोने की अंगूठी व एटीएम कार्ड ले लिया और कोड पूछकर 21 हजार रुपये निकाल लिया। साथ ही अगले दिन तीन लाख रुपये और लाकर देने को कहा। न देने पर वीडियो परिवार को भेजने व वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने चारों को आवास विकास कॉलोनी प्रदूषण बोर्ड चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि राम भरोसे ने महिला को सिंघड़िया में किराये पर मकान दिलाया है। महिला संग मिलकर आरोपी पहले भी लोगों को ग्राहक के रूप में बुलाया फिर उसके संग अश्लील वीडियो बनाकर लूट व रंगदारी मांगी। एसपी सिटी ने बताया कि राम भरोसे पर इससे पहले देवरिया में दो केस और सूरज व संजय पर एक-एक केस दर्ज है। तीनों अश्लील वीडियो बनाकर रुपये वसूलने के मामले में देवरिया से जेल जा चुके हैं।

गोरखपुर में पहले भी हुई है ऐसी वारदात
जिले में इस तरह की घटना पहले भी एक बार हो चुकी है। करीब दो साल पहले रात में दुकान बंदकर घर जा रहे मोहद्दीपुर के एक व्यापारी को कौवाबाग के पास शाहपुर इंस्पेक्टर बनकर कुछ लोगों ने रोक लिया था। फिर उसे अपने साथ प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर शाहपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास ले जाया गया। जहां जबरन पहले से मौजूद एक महिला संग उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी को लूटा गया और फिरौती मांगी गई थी। बाद में शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवकों व महिला को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed