फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP Gaurav Grover issued lookout notice, Gorakhpur accused caught in Kolkata airport

लुकआउट नोटिस : कोलकाता एयरपोर्ट पर दबोचा गया फर्जी पासपोर्ट का आरोपी- गोरखपुर एसएसपी की ये पहल आई काम

Thu, 04 Apr 2024 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2024 10:19 AM IST
सार

फर्जी दस्तावेज पर गलत नाम-पते का पासपोर्ट हासिल कर विदेश जाने का एक आरोपी बुधवार को पकड़ लिया गया। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। इसी के बाद आरोपी की एयरपोर्ट से गिरफ्तारी संभव हो सकी।

विज्ञापन
SSP Gaurav Grover issued lookout notice, Gorakhpur accused caught in Kolkata airport
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जारी किया था लुकआउ नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से फर्जी दस्तावेज पर गलत नाम-पते का पासपोर्ट हासिल कर विदेश जाने के एक आरोपी को बुधवार को पकड़ लिया गया। आरोपी, गगहा के सीयर निवासी रामेश्वर कुमार को कोलकाता एयरपोर्ट पर जहाज से उतरते ही पकड़ लिया गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए गगहा पुलिस टीम कोलकाता रवाना हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल, आरोपी रामेश्वर कुमार यादव पर अगस्त 2023 में ही केस दर्ज किया गया था और वह विदेश में काम कर रहा था। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बीते दिनों ने ऐसे मामलों में लुकआउट नोटिस जारी कराने का निर्देश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने सभी मामलों में ऐसा ही किया है, इसका पहला फायदा मंगलवार को पुलिस को मिल गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा निवासी रुद्र प्रताप सिंह ने 25 अगस्त 2023 को गगहा थाने में रामेश्वर कुमार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि 18 मई 2023 में गगहा क्षेत्र सीयर निवासी राम ईश्वर पुत्र मुन्नीलाल, माता सुदामी देवी पासपोर्ट संख्या R8878586 जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामेश्वर कुमार पुत्र मुन्नीलाल यादव माता सुदामी देवी पत्नी रिंकी यादव की पासपोर्ट संख्या W0643588 जारी है।

जांच की गई तो पता चला कि सीयर में रामेश्वर कुमार पुत्र मुन्नी लाल यादव माता का नाम सुदामी देवी पत्नी रिंकी यादव के नाम-पता का व्यक्ति निवास करता है। फिर पता चला कि उसने अपना नाम बदलकर राम ईश्वर पुत्र मुन्नीलाल यादव नाम से पासपोर्ट बनवा लिया था।

पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी, लेकिन आरोपी विदेश में था। पुलिस ने इस मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिसके बाद आरोपी को एयरपोर्ट अथारिटी की जांच टीम ने पकड़ लिया है।
19 केस में जारी है लुकआउट नोटिस

नौ जनवरी 2024 को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले के साउथ इलाके के कई थानों में दर्ज फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पासपोर्ट एक्ट के तहत दर्ज केस की समीक्षा की। पता चला कि बड़हलगंज, गोला, गगहा, बेलीपार, खजनी आदि थानों में वर्ष 2022 व 2023 में दर्ज 19 केस की विवेचना अभी तक लंबित है, क्योंकि आरोपी वर्तमान में विदेश में हैं।

विवेचनाओं को पूरा व आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने मातहतों को निर्देशित किया है। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करा दिया था। इसी के तहत पहली कामयाबी पुलिस को मिली है।

यह होता है लुकआउट नोटिस
लुकआउट नोटिस एक परिपत्र होता है, जिसका उपयोग भारत में अधिकारियों की ओर से यह जांचने के लिए किया जाता है कि कोई यात्रा करने वाला व्यक्ति पुलिस द्वारा वांछित है या नहीं। वहीं, जब कोई अपराधी कानून की गिरफ्त से फरार हो जाता है, तब लुकआउट नोटिस जारी किया जाता है।

लुकआउट नोटिस को लुकआउट सर्कुलर भी कहा जाता है, कई बार लुक आउट नोटिस उन लोगों के खिलाफ जारी किया जाता है, जिनके लिए कानून का पालन करवाने वाली एजेंसियों की तरफ से अनुरोध किया जाता है। भारत में लुक आउट नोटिस गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कुछ दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जारी किया जाता है।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि गलत तरीके से पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग गए जालसाजों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इसमें गगहा पुलिस को कामयाबी मिली है। कोलकाता एयरपोर्ट पर जहाज से उतरने ही एक वांछित आरोपी पकड़ा गया है। उसे लेने के लिए गगहा पुलिस की टीम भेजी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed