{"_id":"654b61c317d8829e5a0e2307","slug":"lookout-notice-against-absconding-accused-who-grabbed-crores-of-rupees-2023-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: करोड़ों रुपये हड़प कर फरार आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस, फर्म बनाकर कंपनी के सीएमडी ने की थी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: करोड़ों रुपये हड़प कर फरार आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस, फर्म बनाकर कंपनी के सीएमडी ने की थी ठगी
Wed, 08 Nov 2023 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Nov 2023 03:54 PM IST
सार
कंपनी बनाकर रकम दोगुनी करने, रिटेल शॉप खोलने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले फरार सीएमडी डॉ. फैजान के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि मई 2023 में केस दर्ज होने के बाद से ही फैजान दुबई फरार हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी बनाकर रकम दोगुनी करने, रिटेल शॉप खोलने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले फरार सीएमडी डॉ. फैजान के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि मई 2023 में केस दर्ज होने के बाद से ही फैजान दुबई फरार हो गया है।
विज्ञापन
बुद्ध विहार निवासी राकेश कुमार त्रिपाठी ने रामगढ़ताल थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इस्टोर इंडिया एवं मेसर्स आयुर्वेदिक केयर हेल्थ रिटेल नामक कंपनी के एजेंट अजय कुमार यादव व मुरारी मिश्रा एक दिसंबर 2021 को उनसे मिले थे। उनके कहने पर उन्होंने कंपनी में 11 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
उनसे कहा गया था कि बदले में कंपनी उन्हें 60 हजार रुपये प्रति माह देगी। साथ ही जो अभिकर्ता कंपनी का सामान बेचेगा, उसे पांच प्रतिशत कमीशन भी मिलेगा। आरोपियों ने कंपनी की जमीन खरीदकर रिटेल शॉप भी खुलवाने की बात कही। लेकिन कंपनी ने रुपये लेने के बाद कुछ भी नहीं किया। रुपये भी वापस नहीं किए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नवाबों के शहर को भा गया गोरक्षनगरी का टेराकोटा, खादी महोत्सव में लगा है स्टॉल
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय कुमार यादव, मुरारी मिश्रा व कंपनी के सीएमडी डॉ. फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया। विवेचना में पता चला कि फैजान दिल्ली में रहता है और वह वर्तमान में दुबई चला गया है। उसने भारत के कई शहरों में लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दिया है।
फरार चल रहे डॉ. फैजान के खिलाफ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।
फरार चल रहे डॉ. फैजान के खिलाफ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।