फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Location of miscreants who fled from custody found in Nepal SOG returned from border

देवरिया: कस्टडी से भागे बदमाशों का नेपाल में मिला लोकेशन, सीमा से लौटी एसओजी

Mon, 19 Jul 2021 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jul 2021 02:10 PM IST
सार

एक दशक से फरार शातिर पुलिस के लिए बने चुनौती।

विज्ञापन
Location of miscreants who fled from custody found in Nepal SOG returned from border
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में करीब एक दशक से पुलिस कस्टडी से फरार पचास हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। पुलिस को इनका लोकेशन नेपाल में मिला है। सीमा पार पुलिस की गाड़ी न जाने के कारण एसओजी के कदम ठिठक रहे हैं। बदमाशों के बारे में पुलिस को पता चला है कि जंगल में लकड़ी काटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कुशनीगर जनपद निवासी कैदी मकसूदन व रामाश्रय साहनी कुशीनगर में पेशी पर गए थे। वहां से लौटते समय देवरिया शहर में जाम के दौरान दिसंबर 2011 में फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


इस मामले में सात पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। कुशीनगर और देवरिया की पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर इनकी परछाई तक छू नहीं पाई है। एडीजी ने इन दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गौर किया जाए तो दोनों की सुराग रस्सी में लगी पुलिस टीम ने जब इनको पकड़ने का जाल बुना तो पता चला कि दोनों ने नेपाल में शरण ले ली है। 

नेपाल के एक जनपद में स्थित जंगल में लकड़ी काटने का काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम नेपाल पहुंचने के लिए रवाना हुई लेकिन कोविड 19 के कारण सीमा पार जाने पर चार पहिया वाहनों की रोक के कारण टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। 


एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस को प्रयास है कि शीघ्र इनको गिरफ्तार कर लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed