फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Loan of Rs 68 lakhs was taken by preparing fraudulent policy of policy holders

Gorakhpur News: पॉलिसी धारकों का कूटरचित पॉलिसी तैयार कर 68 लाख का ले लिया लोन

Wed, 29 May 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 68 lakhs was taken by preparing fraudulent policy of policy holders
फोटो
विज्ञापन

- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पॉलिसी पर लोन लेने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

- दो जालसाजों के पास से पुलिस ने पॉलिसी के दस्तावेज, मोहर आदि सामान किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पॉलिसी धारकों की पाॅलिसी का कूटरिचत दस्तावेज बनाकर बैंक से लोन लेने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कूटरिचत दस्तावेज के सहारे 68 लाख रुपये लोन लेने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक रबर मोहर, 21 एलआईसी का पंपलेट, एलआईसी पाॅलिसी की छाया प्रति, तीन मोबाइल, एक कार समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, जुबिली कॉॅम्प्लेक्स स्थित एलआईसी के शाखा प्रबंधक राजकुमार राय ने तीन नवंबर 2023 को तहरीर देकर बताया कि शाखा से 21 वर्ष से जुड़े अभिकर्ता धीरज सरकारी ने बीमा धारकों की पाॅलिसी का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अन्य व्यक्तियों के बैंक अकाउंट देकर धोखाधड़ी से लोन प्राप्त कर लिया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना कर रही थी।
विज्ञापन

इस बीच मुख्य आरोपी तिवारीपुर इलाके के मोहन लालपुर निवासी धीरज सरकारी हाईकोर्ट से स्टे लेकर चला आया। कोतवाली पुलिस ने उसके सहयोगी मूलत: संतकबीरनगर जिले के धनघटा के टुरैना निवासी अजय प्रताप राणा जोकि तिवारीपुर इलाके के मोहनालालपुर में रह रहा है। साथ में तिवारीपुर के नेशनल बिल्डिंग मैटेरियल के पास रहने वाले राहुल श्रीवास्तव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह धीरज सरकारी के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने में मदद करते थे। साथ ही इनके ही बैंक खाते में लोन की रकम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से एलआईसी बुक प्रीमियम रसीद, एक रबर मोहर, 21 एलआईसी पंपलेट, एक एलआईसी मूल पाॅलिसी, एलआईसी पाॅलिसी की छायाप्रति, एचडीएफसी बैंक पासबुक, तीन मोबाइल व एक चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।
-----
100 से अधिक लोगों की पाॅलिसी पर लिया लोन
पुलिस की जांच में अब तक पता चला है कि जालसाज पाॅलिसी धारक का पाॅलिसी प्रपत्र प्राप्त कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करीब 68 लाख रुपये लोन ले चुके थे। अब तक जांच में 100 से अधिक पाॅलिसी धारकों का बयान दर्ज कराया जा चुका है, जिनकी पॉलिसी पर वह लोन ले चुके हैं।
----
धीरज सरकारी की तलाश में है पुलिस

पाॅलिसी धारकों के पाॅलिसी पर लोन लेने वाले मुख्य आरोपी धीरज सरकारी की तलाशी में पुलिस जुट गई है। पुलिस की मानें तो हाईकोर्ट से स्टे लेकर आया था, जिसकी मियाद अब खत्म हो चुकी है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाशी में जुट गई है। दोनों जालसाजों की गिरफ्तारी के दौरान जो कार बरामद हुई है। वह धीरज सरकारी की बताई जा रही है।

-----
कोट...
पाॅलिसीधारकों के पाॅलिसी का प्रपत्र प्राप्त कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाज लोगों की पाॅलिसी पर लोन लेकर विभिन्न खातों में रकम मंगवा लेते थे। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed