फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Liver is becoming fatty not only due to alcohol but also diabetes and high blood pressure

Gorakhpur News: शराब के हैं शौकीन तो बीमार होने के लिए रहे तैयार, इन वजहों से भी फैटी हो रहा लिवर

Sat, 06 Apr 2024 04:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Apr 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
Liver is becoming fatty not only due to alcohol but also diabetes and high blood pressure
फैटी लीवर( सांकेतिक) - फोटो : iStock
जिला अस्पताल में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स के अंतर्गत शुक्रवार को पहली बार 'सतत चिकित्सा शिक्षा' कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अल्कोहल के अलावा मेटाबोलिक बीमारियों का लिवर पर दुष्प्रभाव विषय पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि अब लिवर केवल शराब ही नहीं, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के चलते भी फैटी हो रहा है।
विज्ञापन


फिजिशियन डाॅ. राजेश कुमार ने कहा कि अल्कोहल से लिवर पर दुष्प्रभाव पड़ता है, लेकिन, अब लिवर फैटी होने के मामले उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्राल व मोटापा के रोगियों में भी देखने को मिल रहे हैं। इसलिए इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को समय-समय पर लिवर की जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन


अध्यक्षीय संबोधन में प्रमुख अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि लिवर की बीमारी से बचने के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा व कोलेस्ट्राल को नियंत्रित रखें। योग-व्यायाम से वजन घटाएं, कम कार्बोहाइड्रेड व कम वसा वाला भोजन करें। वजन नियंत्रित रखें। यह कार्यशाला अब नियमित रूप से चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. बीके सुमन, मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमित कुमार शाही, चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. नवीन कुमार वर्मा व डाॅ. प्रशांत अस्थाना उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed