फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lively depiction of Lord Ram's life through costumes

Gorakhpur News: वेशभूषा से भगवान राम के जीवन का किया सजीव चित्रण

Sat, 10 Feb 2024 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Lively depiction of Lord Ram's life through costumes
- महायोगी गोरखनाथ विवि में हुई श्रीराम वेशभूषा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को वेशभूषा से सजीव चित्रण किया।


आयोजन में विश्वविद्यालय की विभिन्न टोलियों ने प्रतियोगिता के मुख्य विषय श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में भक्तो के भाव विह्वल दृश्य, मां सीता द्वारा वृक्षारोपण, हनुमान जी द्वारा संजीवनी लाने और श्रीराम की तरफ से रावण के गुणों का सम्मान करने के प्रसंग को चरितार्थ किया। इस अवसर पर आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस ने कहा कि प्रभु राम के जीवन का हर प्रसंग प्रेरणादायी है।
विज्ञापन

आयोजन संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. अखिलेश दूबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थी जीवन में शैक्षिक दृष्टि के साथ आध्यात्मिक संस्कारों की शिक्षा आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से उत्कर्ष सिंहल, सिद्धार्थ मिश्रा, सार्थक गुप्ता, प्रियांशु कुमार, त्रिभुवन उपाध्याय, सौरव तिवारी, प्रियांशी गुप्ता, रेशमा जायसवाल, रोशनी सिंह, आदित्य कुमार, देव प्रताप, अंजली यदुवंशी ने श्रीराम दरबार के विभिन्न पात्रों को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में डॉ. शांति भूषण, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. सुमित कुमार एम, साध्वीनंदन पांडेय, डॉ. नवीन के आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed