फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Literary Park to be developed at a cost of Rs 35 crore, campus to be adorned with thoughts of great men

Gorakhpur News: हरसेवकपुर में बनेगा सूबे का पहला साहित्य पार्क

Mon, 02 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Literary Park to be developed at a cost of Rs 35 crore, campus to be adorned with thoughts of great men
गोरखपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सूबे का पहला साहित्य पार्क (लिटरेरी पार्क) नवगठित वार्ड हरसेवकपुर (वार्ड संख्या 31) में बनाया जाएगा। 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए जल निगम की संस्था सीएंडडीएस यूनिट-42 ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक निर्माण फर्म का चयन कर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


साहित्य पार्क का निर्माण राजस्व ग्राम हरसेवकपुर नंबर-दो में अराजी संख्या 1689 की कुल 8.50 एकड़ सीलिंग भूमि में किया जाएगा। इसमें से 4.50 एकड़ जमीन की पैमाइश कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है। पार्क का उद्देश्य साहित्य प्रेमियों, लेखकों और विद्यार्थियों को अध्ययन, लेखन, कलात्मक अभिव्यक्ति और विचार-विमर्श के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। पार्क परिसर में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का स्कल्पचर स्थापित किया जाएगा। साथ ही यह पार्क गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा बुद्ध, संत कबीर और परमहंस योगानंद के महान विचारों को समर्पित होगा। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद तथा फिराक गोरखपुरी समेत अन्य साहित्यकारों की स्मृतियों को संजोते हुए पार्क को विशेष साहित्यिक और दार्शनिक स्वरूप दिया जाएगा। पार्क में साहित्य, अध्यात्म और योग से जुड़े महापुरुषों की मूर्तियां वॉल पर स्थापित की जाएंगी तथा उनके अनमोल विचार पत्थर की पट्टिकाओं पर अंकित होंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि साहित्य पार्क साहित्य प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात होगा, जहां वे अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर साहित्य और अध्यात्म के संगम का अनुभव कर सकेंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed