फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Like Meerut, in Gorakhpur too many women have killed their husbands in connivance with their lovers.

गोरखपुर की कातिल दुल्हन: फेसबुक से बनी हत्यारिन, पति-बेटे का किया था कत्ल, आशिकी में कई बनी... 'खूनी स्त्री'

Thu, 27 Mar 2025 10:59 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 10:59 AM IST
सार

शाहपुर की अर्चना यादव पर 20 जनवरी वर्ष 2016 को फिरोजाबाद के प्रेमी अजय यादव के साथ मिलकर पति डॉ. ओमप्रकाश यादव और मासूम बेटे शिवा की हत्या का आरोप लगा था। इसमें उसे सिविल कोर्ट से सजा मिली थी। नौ साल बाद अर्चना और उसके प्रेमी अजय यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Like Meerut, in Gorakhpur too many women have killed their husbands in connivance with their lovers.
पति और बेटे के साथ उनकी हत्यारिन अर्चना यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले में भी मेरठ जैसी कई घटनाएं अंजाम दी गई हैं। इसमें कई जिंदगियां तबाह हो गईं। मेरठ की मुस्कान की तरह गोरखपुर की अर्चना, सीतांजली, नीलम और सादिया ने भी शादी के बाद पति की हत्या कर प्रेमी के प्यार को पाना चाहा, लेकिन जिंदगी भर का गम हाथ आया। हंसता-खेलता परिवार बर्बाद करने की वजह से समाज और परिवार ने दूरी बना ली। अब हर जगह मुंह छिपाते फिरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जेल से छूटी अर्चना तो कोई लेने नहीं आया
शाहपुर की अर्चना यादव पर 20 जनवरी वर्ष 2016 को फिरोजाबाद के प्रेमी अजय यादव के साथ मिलकर पति डॉ. ओमप्रकाश यादव और मासूम बेटे शिवा की हत्या का आरोप लगा था। इसमें उसे सिविल कोर्ट से सजा मिली थी। नौ साल बाद अर्चना और उसके प्रेमी अजय यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


अभी 20 दिन पहले महराजगंज जेल से अर्चना को रिहा किया गया है। उधर, वाराणसी जेल में बंद अजय यादव की रिहाई भी भिजवा दी गई है। शुक्रवार तक वह जेल से बाहर आ जाएगा। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद अर्चना को घर ले जाने परिवार का कोई नहीं आया। इस वजह से उसे कुछ दिन संवासिनी गृह में रखा गया। कुछ दिन पहले वह वहां से कहीं चली गई। ससुराल व उसके परिवार के लोग उसका नाम भी सुनना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Like Meerut, in Gorakhpur too many women have killed their husbands in connivance with their lovers.
सीतांजली और बृजमोहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीतांजली की मिली जमानत, छिपकर बिता रही जिंदगी
सात अप्रैल 2023 को दुबई से कमाकर गीडा के मल्हीपुर स्थित अपने घर लौटे रामानंद विश्वकर्मा का शव पोखरे में मिला था। गीडा पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रामानंद की पत्नी सीतांजली ने प्रेमी बृजमोहन व उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी।

रामानंद के आने से पहले ही सीतांजली ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रच ली थी। पति के दुबई से वापस आने पर उसे अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। दो साल बाद सीतांजली और बृजमोहन जमानत पर बाहर आ गए। वर्तमान में दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

सीतांजली इधर-उधर छिपकर जिंदगी बीता रही है। वहीं दोनों को जमानत मिलने पर रामानंद के पिता रामप्रीत विश्वकर्मा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा-भले ही दोनों जेल से बाहर आ गए हैं, जब तक सजा नहीं करा लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। यह कहते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

Like Meerut, in Gorakhpur too many women have killed their husbands in connivance with their lovers.
अर्चना और अजय यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति की हत्या करने की आरोपी सादिया और अभिषेक जेल में बंद
गोरखनाथ क्षेत्र में मई 2023 में रेलकर्मी अफरोज आलम (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गोरखनाथ पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या के आरोप में रेलकर्मी की पत्नी सादिया और महराजगंज के प्रेमी अभिषेक चौधरी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। सभी आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं। इस केस का ट्रायल भी तेजी से चल रहा है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी।

पति और बच्चों की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास
सहजनवां के सहबाजगंज में 26 फरवरी 2023 की देर रात पति अवधेश गुप्ता (35) उनके बेटे सात साल के आर्यन व छह साल के आरव की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में आरोपी पत्नी नीलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। एक साल आठ माह तक कोर्ट में सुनवाई चली, फिर नीलम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जेल में नीलम बिल्कुल शांत रहती है। वह किसी से बात भी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed