फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lightning arresters will stop sky from happening in Ramgarhtal area gorakhpur

बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल क्षेत्र में आसमान की आफत रोकेंगे लाइटिंग अरेस्टर, इस वजह से लिया गया फैसला

Sat, 21 Oct 2023 01:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Oct 2023 01:30 PM IST
सार

आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि बिजली गिरने से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए लाइटिंग अरेस्टर लगाए जाएंगे। पानी की टंकियों, सरकारी और गैर सरकारी भवनों के अलावा रामगढ़ताल क्षेत्र को विशेष रूप से सुरक्षित किया जाएगा, क्योंकि यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ होती है।
 

विज्ञापन
Lightning arresters will stop sky from happening in Ramgarhtal area gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में आसमान की आफत रोकने लिए लाइटिंग अरेस्टर (तड़ित आघात) लगाए जाएंगे। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इससे बिजली गिरने की आशंका को कम किया जा सकता है। इसके लिए डीएम की ओर से जीडीए के अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। जिला प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम खराब होने के दौरान बिजली चमकने और गिरने की घटनाएं अक्सर होती हैं। नदी, ताल, खेत और खाली स्थानों पर इसका प्रभाव अधिक होता है। इससे लोगों के जानमाल का खतरा होता है। रामगढ़ताल क्षेत्र का विकास प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में हो रहा है। यहां औसतन रोज 15 से 20 हजार लोग पहुंचते हैं। त्योहारी सीजन और अवकाश के दिनों में यह संख्या 40 से 50 हजार पार कर जाती है।
विज्ञापन


ताल किनारे खुला परिसर होने की वजह से बिजली गिरने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसको देखते हुए पूरे क्षेत्र में लाइटिंग अरेस्टर (तड़ित आघात) लगाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से जीडीए को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीलिंग की जमीन का बैनामा करने वाला सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार, सामने आया ठगी का नेटवर्क
 

उपकरण के 100 मीटर दायरे में कम होती हैं घटनाएं

जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर लाइटिंग अरेस्टर लगता है, वहां पर 100 मीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में पूरे क्षेत्र की ऊंची बिल्डिंग, खाली स्थान सहित अन्य जगहों को चिह्नित करके सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। वर्ष 2022-23 में बिजली गिरने से जिले में आठ लोगों की जान गई थी। 2021-22 में पांच लोगों की मौत हुई। इस साल अभी दो लोगों की मौत की सूचना दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: रोजगार की सौगात लेकर आ रहीं 100 फैक्टरियां, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर लगाएंगे उपकरण

प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले चरण में रामगढ़ताल इलाके में लाइटिंग अरेस्टर लगाए जाएंगे। इसके बाद जिले में सभी सरकारी, गैर सरकारी भवन, ऊंचे मकान सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था की जाएगी, ताकि बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं की रोकथाम हो सके। इसके लिए जीडीए सहित अन्य संस्थाओं को पत्र भेजा गया है।

आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि बिजली गिरने से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए लाइटिंग अरेस्टर लगाए जाएंगे। पानी की टंकियों, सरकारी और गैर सरकारी भवनों के अलावा रामगढ़ताल क्षेत्र को विशेष रूप से सुरक्षित किया जाएगा, क्योंकि यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed