फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Light rain in the morning, cloudy sky...Chance of sunshine from today

Gorakhpur Weather: सुबह हल्की बारिश, छाई बदली..आज से धूप की संभावना

Tue, 06 Feb 2024 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Feb 2024 06:56 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का केंद्र आगे बढ़ जाने के चलते वर्षा का दौर सोमवार से थम गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते रात में दो से तीन दिन ठंड रहेगी।

विज्ञापन
Light rain in the morning, cloudy sky...Chance of sunshine from today
सुबह हल्की बारिश, छाई बदली..आज से धूप की संभावना

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को भी देखने को मिला। सुबह हल्की बारिश हुई और दिन भर धूप-छांव रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से आसमान साफ रहेगा और हल्की धूप निकलने का संभावना है, लेकिन रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। जिसके चलते ठंड का अहसास होता रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का केंद्र आगे बढ़ जाने के चलते वर्षा का दौर सोमवार से थम गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते रात में दो से तीन दिन ठंड रहेगी। न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है। लेकिन, दिन में मौसम ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed