फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Light rain boosts vegetable arrivals; prices drop in the market.

Gorakhpur News: हल्की बारिश से सब्जियों की बढ़ी आवक, बाजार में गिरे दाम

Thu, 10 Sep 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Light rain boosts vegetable arrivals; prices drop in the market.
गोरखपुर। हल्की बारिश के बाद सब्जियों की उपज बढ़ने से मंडियों में आवक बढ़ गई है। इसका असर फुटकर बाजार में भी दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में टमाटर समेत कई हरी सब्जियों के दाम में कमी आई है। इससे गृहणियों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार बारिश के कारण खेतों में सब्जियों की पैदावार बढ़ी है। आसपास के क्षेत्रों से मंडियों में पहले की अपेक्षा अधिक मात्रा में सब्जियां पहुंच रही हैं। व्यापारी रमजान के अनुसार आवक बढ़ने के कारण टमाटर, लौकी, नेनुआ, भिंडी और अन्य मौसमी सब्जियों के भाव में नरमी आई है। नेनुआ 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम किलो, टमाटर 30 रुपये प्रति किलोग्राम, भिंडी 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम, लौकी 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
विज्ञापन


हालांकि प्याज की कीमत अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। फुटकर बाजार में प्याज करीब 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। व्यापापारी सम्स तबरेज का कहना है कि प्याज की आवक पर्याप्त नहीं होने के कारण इसके भाव में कमी नहीं आई है। आगे और भी महंगा हुआ तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed