{"_id":"6647ec563f271bf68f090354","slug":"lift-stopped-heart-rate-of-passengers-increased-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-561884-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद हो गई लिफ्ट, यात्रियों की बढ़ गई धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद हो गई लिफ्ट, यात्रियों की बढ़ गई धड़कन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर टेक्नीशियन ने फाटक खोला, यात्रियों ने ली राहत की सांस
लिफ्ट को मरम्मत तक के लिए बंद कर दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर फुटब्रिज तो खराब था ही, अब लिफ्ट भी धोखा देने लगी है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे पूर्वी फुटब्रिज के प्लेटफार्म नंबर छह की लिफ्ट खराब हो गई। इसमें सवार छह यात्री गेट लॉक होने के चलते अंदर ही फंसे रह गए थे। सूचना मिलने पर टेक्नीशियन ने फाटक खोला, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल इस लिफ्ट को मरम्मत तक के लिए बंद कर दिया गया है।
शाम छह बजे अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के प्लेटफार्म छह पर रुकते ही यात्री स्टेशन से बाहर निकलने लगे। कुछ यात्री लिफ्ट से जाने लगे। फुटब्रिज के साथ लगे लिफ्ट में भी छह यात्री सवार हो गए, लेकिन जैसे ही दरवाजा बंद हुआ लिफ्ट रुक गई। परेशान यात्री लिफ्ट का दरवाजा खोलने लगे, लेकिन नहीं खुला। बाहर लिफ्ट का इंतजार कर रहे लोग भी परेशान थे। एक यात्री ने रेल मदद एप पर सूचना दी।
लिफ्ट बंद होने की सूचना पर आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। स्टेशन प्रबंधन को जानकारी हुई तो तुरंत संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। लिफ्ट का सेंसर खराब हो गया था। इसलिए मैनुअल तरीके से अनलॉक कर सभी को बाहर निकाला गया। बाहर निकले यात्री काफी घबराए हुए थे।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना था कि वे अंदर सांस भी नहीं ले पा रहे थे। यात्री अपने परिचितों को फोन मिलाने लगे। बाहर निकलने वाले यात्रियों का कहना था कि जब लिफ्ट खराब है तो उसे पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। इस तरह कभी बड़ा हादसा हाे सकता है।
स्टेशन प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से इस लिफ्ट को बंद करा दिया है। शनिवार को इसकी मरम्मत कराई जाएगी।