{"_id":"611d11d6727b4516297062e3","slug":"life-imprisonment-for-those-who-burnt-girl-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवती को जलाकर मारने वालों को आजीवन कारावास, 11 साल पहले हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवती को जलाकर मारने वालों को आजीवन कारावास, 11 साल पहले हुई थी घटना
Wed, 18 Aug 2021 07:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:27 PM IST
सार
11 साल पहले सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई थी घटना, तीन लोगों पर दर्ज हुआ था केस, एक आरोपी को सुनवाई के दौरान कर दिया गया था दोष मुक्त।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में ग्यारह साल पहले सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक युवती को जलाकर मार देने के मामले में अब जाकर कोर्ट का फैसला आया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तीन में दो आरोपियों को आजीवन कारावास व 25-25 हजार के जुर्माना की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी विद्यानिवास शर्मा की पुत्री कुमारी सोनी 21 नवंबर 2010 को सुबह छह बजे नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। रास्ते में राम सुभग शर्मा, धीरज उर्फ कमलेश व सोहन उर्फ साजन ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
सोहन उर्फ साजन उनकी बेटी पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपित रामसुभग, धीरज उर्फ कमलेश व सोहन उर्फ साजन उसे मारने-पीटने लगे। हल्ला सुनकर वह भी पहुंचे, तब तक आरोपियों ने लड़की पर तेल डालकर जलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस मामले में सिकरीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने दो आरोपियों भटपुरवा निवासी रामसुभग शर्मा और एवं सहजनवा थाना क्षेत्र के पुंडा निवासी सोहन उर्फ साजन को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास एवं 25-25 हजार रुपया अर्थदंड दिया है।
अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्तों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा एक आरोपी धीरज उर्फ कमलेश को दोषमुक्त कर दिया।