{"_id":"60f336d78ebc3e72ed5c5076","slug":"licenses-of-five-fertilizer-vendors-suspended-in-gorakhpur-notice-to-150-gorakhpur-city-news-gkp402248522","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पांच खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 150 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पांच खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 150 को नोटिस
विज्ञापन

गोरखपुर। कैशलेस भुगतान प्रणाली का क्रियान्वयन न करने पर जिले के पांच खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही ऐसे 150 विक्रेताओं की खाद आपूर्ति रोककर उनसे तत्काल क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड लेने को कहा गया है।
कृषि निदेशक डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने एक आदेश जारी कर कहा है कि बिना क्यूआर कोड के किसी भी दुकान से उर्वरक नहीं बिक पाएगा। इसके लिए सभी खाद विक्रेताओं को कृषि विभाग में उनका ब्योरा जमा करने को कहा गया है। जनपद में कुल 1000 निजी खाद विक्रेता हैं। इनमें से 850 अपना ब्योरा विभाग को उपलब्ध करा दिया है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि ब्योरा उपलब्ध न कराने वाले 150 दुकानदारों की खाद की आपूर्ति रोक दी गई है। पांच दुकानों पर अन्य लापरवाहियां मिलने पर उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
इनके लाइसेंस हुए निलंबित : अग्रहरि खाद भंडार (बरगदही) कैंपियरगंज, अंश एग्रो (मुगलहा)पिपराइच, अनुराग खाद भंडार (सिधवलिया) सहजनवां, अग्रहरी उर्वरक विक्रेता (पटखौली) सहजनवां और अमित खाद भंडार, बरही ब्रह्मपुर ।