फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LIC 23 Life Insurance Policy discontinued from 31 January

एलआईसी में लगाई है अपनी कमाई, तो ये खबर आपके लिए, बंद हो जाएंगी ये 23 पॉलिसियां

Sat, 25 Jan 2020 01:50 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 25 Jan 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
LIC 23 Life Insurance Policy discontinued from 31 January
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 23 लोकप्रिय पॉलिसियां 31 जनवरी को बंद हो जाएंगी। एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक दिवाकर मोहन मित्तल ने कहा कि भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अब ये 23 पॉलिसियां एक फरवरी से पुराने प्रारूप में उपलब्ध नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें जीवन आनंद, जीवन उमंग, जीवन लक्ष्य, न्यू एंडोमेंट प्लान, न्यू मनी बैक प्लान, अनमोल जीवन, न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान, जीवन तरुण, जीवन लाभ, भाग्य लक्ष्मी, आधार स्तंभ तथा माइक्रो प्लान जैसे कुछ लोकप्रिय प्लान शामिल है। उन्होंने बताया कि फरवरी में नई पॉलिसियां लांच की जाएंगी।
विज्ञापन

पहले 30 नवंबर 2019 थी आखिरी तारीख

नवंबर 2019 के अंत में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ( IRDAI ) ने जीवन बीमा कंपनियों को उन लाइफ इंश्योरेंस और राइडर्स को बंद करने को कहा था जो नए प्रोडक्ट गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं थे। इससे पहले इन कंपनियों को इन प्रोडक्ट्स को वापस लेने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 दी गई थी, जिसे 31 जनवरी तक बढ़ाया गया। साथ ही मौजूदा जीवन बीमा पॉलिसियों में बदलाव या उनके लिए दोबारा अनुमति लेने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2020 है।

बीमा नियामक IRDAI जीवन बीमा पॉलिसी को ग्राहकों के लिए ज्यादा फायदेमंद बनाना चाहता है। कई एजेंट ग्राहकों को गलत तरीके से लुभाकर, पॉलिसी से जुड़ी सभी जानकारी ना देकर बेचते हैं। इसके बाद इन पर लगाम लगाई जा सकेगी। इसी संदर्भ में बीमा नियामक ने जीवन बीमा के लिए नए गाइडलाइंस जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed