फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lesson learned from Ballia... Applicants and officers will get trapped if ineligible people get married

Gorakhpur News: बलिया से लिया सबक... अपात्र पहुंचे शादी करने तो आवेदक और अधिकारी फंसेंगे

Tue, 06 Feb 2024 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Feb 2024 11:09 AM IST
सार

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के लिए हुए 1600 ऑनलाइन आवेदनों की जांच की जा रही है। जनपद स्तरीय 10 टीमें आवेदनों की जांच कर रही हैं। सात फरवरी तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Lesson learned from Ballia... Applicants and officers will get trapped if ineligible people get married
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी अनुदान के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले पकड़े गए तो आवेदक और जांच करने वाले अधिकारी फंसेंगे। बलिया में सामूहिक विवाह योजना में बड़े पैमाने पर पकड़े गए फर्जीवाड़े और 15 लोगों की गिरफ्तारी से प्रशासन ने सबक लिया है। यहीं कारण है कि ऑनलाइन आवेदन की जांच करने के लिए 10 जनपद स्तरीय टीमें लगा दी गईं हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए करीब 1600 जोड़ों ने आवेदन किया है। फरवरी में ही शादी समारोह होना है, जिसकी तैयारी में अधिकारी कर्मचारी जुटे हैं। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर आवेदनों पत्रों की जांच पर बातें की।
विज्ञापन


जिले में तीसरी बार होने वाले समारोह से पहले लक्ष्य संशोधित कर दिया गया है। पहले 2147 जोड़ों की शादी के लक्ष्य के सापेक्ष 3089 जोड़ों की शादी हो चुकी है। अब संशोधित लक्ष्य 3647 हो गया है। 1600 जोड़ों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ग्राम पंचायतों और नगर निकायों से जांच के बावजूद आवेदनों की जांच के लिए जिला स्तरीय टीमें लगाई गई हैं। सभी 1600 आवेदनों की जांच दो दिन के अंदर करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आयोजन स्थल पर होगा मिलान
सामूहिक स्थल पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें जांच करेंगी। वर-वधुओं ने जिन प्रमाणपत्रों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके दस्तावेज की मिलान की जाएगी।

पुर्नविवाह के मामले में 40 हजार रुपये खाते में
पुनर्विवाह के मामले में दुल्हन के खाते में 40 हजार रुपये जमा किए जाएंगे, जबकि अन्य दुल्हनों के खाते में 35 हजार रुपये जमा होंगे। प्रत्येक जोड़े को नकद सहित 51 हजार रुपये उपहार दिए जाते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के लिए हुए 1600 ऑनलाइन आवेदनों की जांच की जा रही है। जनपद स्तरीय 10 टीमें आवेदनों की जांच कर रही हैं। सात फरवरी तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। शादी अनुदान के लिए अपात्र ने आवेदन किया तो आवेदक और उनके आवेदनों की जांच करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed