फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopards brought from Bijnor to the zoo became violent

Gorakhpur News: बिजनौर से चिड़ियाघर लाए गए तेंदुए हुए हिंसक

Tue, 05 Sep 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 05 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Leopards brought from Bijnor to the zoo became violent
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बिजनौर से आए चार तेंदुओं को रखा गया है। सभी का इलाज चल रहा है। रविवार को बिजनौर से आए एक तेंदुए के चेहरे पर चोट लग गई थी। रास्ते में आते समय उसने पिंजरे पर अपना जबड़ा दे मारा था। इसके अलावा पहले से आए तीनों तेंदुए भी रह-रहकर हिंसक हो जा रहे हैं। इन्होंने भोजन व जल का भी त्याग कर दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर के जंगलों से खोजकर तेंदुओं को प्रदेश के अलग-अलग चिड़ियाघरों में भेजा जा रहा है। वहां से गोरखपुर चिड़ियाघर में कुल चार तेंदुए लाए जा चुके हैं। दो तेंदुए यहां पहले से ही सामान्य बाड़ों में हैं। अभी यह तय नहीं है कि बिजनौर से लाए गए चारों हिंसक तेंदुओं को जंगल में छोड़ा जाएगा या चिड़ियाघर के बाड़ों में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल, सभी को अभी यहां पशु अस्पताल में रखा गया है। यहां उनका उपचार चलेगा। ठीक होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा या चिड़ियाघर के बाड़े में रखा जाएगा, इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राणि उद्यान के निदेशक डाॅ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि बिजनौर से आए तेंदुए वयस्क हैं। साथ ही वे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें स्वस्थ रखने का प्रयास चल रहा है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में पहुंचे तीनों तेंदुओं में एक गंभीर रूप से घायल है। उसे काफी चोटें आई हैं। दूसरा पिंजरे से बाहर निकलने के प्रयास में दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed