फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard reached zoo from Bijnor, treatment underway

Gorakhpur News: बिजनौर से चिड़िया घर पहुंचा तेंदुआ, चल रहा उपचार

Mon, 04 Sep 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 Sep 2023 10:29 AM IST
सार

प्राणि उद्यान के पशु अस्पताल में छह तेंदुओं का इलाज चल रहा है। अब चिड़ियाघर में तेंदुओं की संख्या आठ हो गई है। दर्शकों के लिए तीन तेंदुओं को बाड़े में रखा गया है। बिजनौर में तेंदुए के हमले की अलग-अलग घटनाओं में पिछले कुछ महीनों में 13 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Leopard reached zoo from Bijnor, treatment underway
बिजनौर से चिड़ियाघर आया तेंदुआ ।

विस्तार

 बिजनौर से शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़िया घर) में शनिवार की देर रात चौथा आदमखोर तेंदुआ लाया गया। सफर में उसने खुद को घायल कर लिया है। उसका पशु अस्पताल में उपचार चल रहा है। ठीक होने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा या चिड़ियाघर के बाड़े में रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्राणि उद्यान के पशु अस्पताल में छह तेंदुओं का इलाज चल रहा है। अब चिड़ियाघर में तेंदुओं की संख्या आठ हो गई है। दर्शकों के लिए तीन तेंदुओं को बाड़े में रखा गया है। बिजनौर में तेंदुए के हमले की अलग-अलग घटनाओं में पिछले कुछ महीनों में 13 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


जनता में व्याप्त दहशत और कृषि कार्य प्रभावित होने से शासन के निर्देश पर वन विभाग द्वारा आदमखोर तेंदुओं को पकड़ने के लिए वृहद स्तर पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में छह तेंदुए पकड़े गए हैं। इनमें से दो गोरखपुर चिड़ियाघर लाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चार तेंदुए चिड़ियाघर में लाए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। पहले से लाए गए तीनों तेंदुए फिलहाल स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed