फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard cub lost its life in mutual conflict

Gorakhpur News: आपसी संघर्ष में गई थी तेंदुए के शावक की जान

Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub lost its life in mutual conflict
गोरखपुर। महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में मृत मिले तेंदुए के शावक की मौत आपसी संघर्ष में हुई थी। गोरखपुर चिड़ियाघर में हुए पोस्टमॉर्टम में यह बात सामने आई है। शावक के शरीर पर शिकार या अवैध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम बजही के पास जंगल में शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ वर्ष उम्र का तेंदुए का शावक मृत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह, डॉ. रवि यादव, डॉ. साकेत श्रीवास्तव और डॉ. मनीष चंद की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। जांच में शावक के सिर और गले के आसपास गंभीर चोट के निशान पाए गए। चिकित्सकों के अनुसार, ये चोटें किसी दूसरे वन्यजीव के साथ संघर्ष के दौरान लगी प्रतीत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हुआ कि शावक के नाखून और दांत पूरी तरह सुरक्षित थे और शरीर पर शिकार या फंदे के कोई निशान नहीं मिले। इससे वन विभाग ने शिकार की आशंका से इनकार किया है। डाॅक्टरों के मुताबिक, जंगल क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर वन्यजीवों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed