फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpals staged a sit-in protest in the tehsil, alleged harassment

Gorakhpur News: तहसील में लेखपालों ने दिया धरना, प्रताड़ना का लगाया आरोप

Tue, 15 Jul 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals staged a sit-in protest in the tehsil, alleged harassment
- हापुड़ की घटना पर जताया रोष, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की
विज्ञापन



गोरखपुर। हापुड़ में एक लेखपाल के आत्महत्या की घटना के विरोध में सोमवार को सदर तहसील में लेखपालों ने धरना दिया। लेखपालों का कहना था कि जनता के बीच लोकप्रिय होने के लिए अफसर जानबूझकर लेखपालों को प्रताड़ित करते हैं। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र भी नायब तहसीलदार को सौंपा।

धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे लेखपाल संघ के सदर तहसील संयोजक अनिल राय ने कहा कि आजकल आम जनता के बीच चर्चा में रहने के लिए कुछ अफसर बैठक, समाधान दिवस और चौपाल आदि के दौरान अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित एवं दंडित करने लगे हैं। इससे कर्मचारी तनाव में आ रहे हैं। कर्मचारियों के हितों पर चर्चा के लिए हर महीने संगठन के पदाधिकारियों और अफसरों के बीच बैठक भी होनी है, लेकिन संवाद हीनता के कारण ही राजस्व कर्मी आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। संगठन की तरफ से इस मामले में मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायता, मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी, घटना की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश देने की मांग की गई। संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला को दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed