फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpal suspended in case of fake inheritance and clarification sought from Kanungo in Maharajganj

महराजगंज: फर्जी वरासत के मामले में हल्का लेखपाल सस्पेंड, कानूनगो से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 02 Jun 2021 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज/नौतनवां।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज/नौतनवां। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jun 2021 05:31 PM IST
सार

एसडीएम ने कहा कानूनगो के निलंबन के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित होगा संस्तुति पत्र।

विज्ञापन
Lekhpal suspended in case of fake inheritance and clarification sought from Kanungo in Maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड स्थित इंद्र प्रसाद की 15 डिस्मिल भूमि का लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत से निरंजन जायसवाल के पक्ष में हुए वरासत के मामले में जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल खुली। फर्जीवाड़ा प्रकाश में आने पर एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा हल्का लेखपाल ध्रुव नारायण तिवारी को निलंबित कर दिया गया है, वहीं कानूनगो शिवराज गुप्ता से स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इस कार्रवाई से पूरे तहसील में हड़कंप का माहौल है। कयास लगाया जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के दौरान यह फर्जी वरासत कई और अधिकारियों व कर्मचारियों के गले की फांस बन सकता है।
विज्ञापन


नौतनवां तहसील के अधिवक्ता रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि तहसील के एक कानूनगो व लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर फर्जी दस्तावेज के सहारे निरंजन जायसवाल ने दूसरे की भूमि को अपने पक्ष में वरासत करा लिया। इसकी शिकायत की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जब एसडीएम ने स्वयं दोनों पक्षों को तलब किया तो उनकी पूछताछ में परत दर परत कई राज खुलते गए और एक-एक कर इसमें शामिल कई व्यक्तियों की चूक तथा जानबूझकर की जाने वाली लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन


एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले में निरंजन जायसवाल को फर्जी वरासत करा लाभ पहुंचाने के आरोप में हल्का लेखपाल ध्रुव नारायण तिवारी को निलंबित कर दिया गया है तथा कानूनगो शिवराज गुप्ता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जल्द ही कानूनगो के निलंबन की संस्तुति पत्र भी कार्रवाई के लिए डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर नकल की भी होगी जांच

जांच अधिकारी तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सभी दस्तावेजों की गहनता से मुआयना कर संबंधित दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आवश्यक उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
 
नौतनवां कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड स्थित 15 डिस्मिल भूमि को फर्जी दस्तावेज के आधार पर वरासत कराने के लिए इसमें लगी परिवार रजिस्टर नकल की जांच करने के एसडीएम ने निर्देश दिए हैं।
 
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवार रजिस्टर नकल निर्गत कराने के लिए पक्षकार निरंजन जायसवाल द्वारा नगर पालिका में लगाए गए दस्तावेजों की बिना जांच किए किस आधार पर परिवार रजिस्टर नकल वहां के कर्मचारियों द्वारा निर्गत किया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed