{"_id":"627f3a71165b254dba026701","slug":"lekhpal-suspended-for-demanding-bribe-in-sting-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्टिंग ऑपरेशन में घूस मांगने वाला लेखपाल निलंबित, तहसीलदार सदर को मिली विभागीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्टिंग ऑपरेशन में घूस मांगने वाला लेखपाल निलंबित, तहसीलदार सदर को मिली विभागीय जांच
Sat, 14 May 2022 10:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 May 2022 10:43 AM IST
सार
स्टिंग ऑपरेशन से जो वीडियो बना है, उसकी मदद से दावा किया जा रहा है कि लेखपाल 16 हजार रुपये घूस लेते दिख रहा है। साथ ही बाकी के चार हजार धनराशि और प्राप्त होने पर पैमाइश करने की बात कहते सुना व देखा जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पैमाइश के लिए घूस मांगने के आरोपी सदर तहसील क्षेत्र के लेखपाल प्रवीण शाही को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच तहसीलदार सदर वीरेंद्र गुप्ता को दी गई है। तहसीलदार विभागीय जांच करेंगे, फिर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोप है कि सदर तहसील के हल्का नंबर 65 में तैनात लेखपाल प्रवीण शाही ने एक आवेदक से पैमाइश के लिए रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद डीएम विजय किरन आनंद ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर कुलदीप मीणा की मदद से लेखपाल का स्टिंग ऑपरेशन कराया।
स्टिंग ऑपरेशन से जो वीडियो बना है, उसकी मदद से दावा किया जा रहा है कि लेखपाल 16 हजार रुपये घूस लेते दिख रहा है। साथ ही बाकी के चार हजार धनराशि और प्राप्त होने पर पैमाइश करने की बात कहते सुना व देखा जा रहा है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सदर ने लेखपाल के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर ने बताया कि लेखपाल के इस कृत्य को अनुशासनात्मक क्रियाकलाप के खिलाफ मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।