फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lecture and award distribution ceremony organized in the university on the death anniversary of Deendayal Upadhyay

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण

Thu, 12 Feb 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lecture and award distribution ceremony organized in the university on the death anniversary of Deendayal Upadhyay
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है।
विज्ञापन

कुलपति बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं। दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्रवादी चिंतन पर आधारित शोध एवं विमर्श को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रमेश ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भारतीय संस्कृति की आत्मा से अनुप्राणित था। उनका एकात्म मानववाद आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। शोध पीठ की निदेशक प्रो. सुषमा पांडेय ने ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैचारिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर एक से 10 फरवरी तक गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। विजेताओं को भी बुधवार को सम्मानित किया गया। सभी नोडल अधिकारियों प्रो. ओम प्रकाश सिंह, प्रो. बृजेश पांडेय, प्रो. ममता मणि त्रिपाठी, डॉ. रंजनलता व समन्वयक डॉ. आमोद राय को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. शैलेश सिंह ने पढ़ी। संचालन डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी और आभार ज्ञापन डॉ. अमित उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. कीर्ति पांडेय, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. शरद मिश्र, प्रो. विनोद सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मीतू सिंह, डॉ. ममता चौधरी व डॉ. ज्योतिबाला आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed