फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leaves of officers employees of Gorakhpur Municipal Corporation canceled

Gorakhpur: गोरखपुर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, जानिए क्या है वजह

Fri, 01 Jul 2022 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jul 2022 02:03 PM IST
सार

नगर निगम परिसर स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 8810709390 और 0551-2342621 और नगर आयुक्त कैंप कार्यालय कंट्रोल रूम का नंबर 8810709354 और 0551-2336950 है। जिस पर किसी भी वक्त जलभराव संबंधी सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
Leaves of officers employees of Gorakhpur Municipal Corporation canceled
Gorakhpur Monsoon - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश के दौरान जलभराव के मद्देनजर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने फिलहाल नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यहां तक कि छुट्टी पर गए कर्मियों को भी काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जलभराव दूर करने से लेकर जलापूर्ति की व्यवस्था करने तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान जलभराव के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने 24 घंटे का बाढ़ कंट्रोल रूम शुरू किया है। नगर निगम परिसर स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 8810709390 और 0551-2342621 और नगर आयुक्त कैंप कार्यालय कंट्रोल रूम का नंबर 8810709354 और 0551-2336950 है। जिस पर किसी भी वक्त जलभराव संबंधी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन

अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

  • मुख्य अभियंता सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सभी वार्डों एवं मुहल्लों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी जलभराव वाले समस्त वार्डों एवं मुहल्लों में नाला-नालियों, गलियों व सड़कों की साफ-सफाई, कूड़ा उठान, एंटीलार्वा, चूना एवं मैलाथियान आदि का छिड़काव कराने के अलावा जलभराव से प्रभावित वार्डों, मुहल्लों के प्रत्येक घरों में क्लोरीन टैबलेट बंटवाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महाप्रबंधक जलकल, सहायक अभियंता जलकल, अवर अभियंता जलकल जलभराव से प्रभावित वार्डों, मुहल्लों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पानी का टैंकर उपलब्ध कराएंगे।
  • विभिन्न वार्डों, मुहल्लों के जलभराव वाले स्थलों पर स्थापित पंपों एवं सभी रेगुलेटरों पर तैनात आपरेटर समय से उपस्थित रहेंगे तथा सभी पंप चालू हालत में रखे जाए। यदि कोई पंप खराब होता है तो उसे तत्काल ठीक कराने की व्यवस्था की जाए।
  • नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना मोबाइल हमेशा चालू रखेंगे और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का इस परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत किया गया है तो उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed