{"_id":"5e56126c8ebc3ef3b13b6bb2","slug":"learning-license-exam-will-done-in-two-weeks-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब दो हफ्तों में हो जाएगी लर्निंग लाइसेंस की परीक्षा, जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब दो हफ्तों में हो जाएगी लर्निंग लाइसेंस की परीक्षा, जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर
Wed, 26 Feb 2020 12:08 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:08 PM IST
सार
- आरटीओ मुख्यालय का निर्देश, अब तक मिलती थी दो महीने आगे की तारीख
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
संभागीय परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उनकी परीक्षा पंद्रह दिनों के भीतर ही जाएगी। इसके लिए एआरटीओ ने लर्निंग लाइसेंस के स्लॉट की संख्या 260 से बढ़ाकर 320 कर दी है। इससे पहले स्लॉट कम होने से परीक्षा देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। मुख्यालय ने आवेदकों की समस्या को देखते हुए नया आदेश जारी किया है।
अभ्यर्थियों को इससे पहले परीक्षा के लिए दो महीने आगे की तारीख मिलती थी। बहुत से आवेदक तारीख भूल जाते और परीक्षा देने से वंचित रह जाते थे। बाद में उन्हें ऑनलाइन फीस जमा कर परीक्षा की नई तारीख लेनी पड़ती थी।
बंद हो गई थी तारीख संशोधन की व्यवस्था
लाइसेंस जल्दी मिल जाए, इसके लिए आवेदक बिचौलियों का सहारा लेते थे और संबंधित अधिकारी से मनचाही तारीख लेकर मिली तारीख से पहले परीक्षा देकर लाइसेंस प्राप्त कर लेते थे। लेकिन 15 दिन पूर्व सॉफ्टवेयर को मुख्यालय से अपडेट किया गया और परीक्षा से संबंधित तारीख संशोधन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई।

Trending Videos
ये है स्लॉट की संख्या
लर्निंग लाइसेंस - 320
ड्राइविंग लाइसेंस - 200
रिन्यूवल - 100
मुख्यालय के 15 दिनों के भीतर परीक्षा करवाने के निर्देश के बाद स्लॉट संख्या बढ़ाकर 320 कर दी गई है। अब आवेदन के बाद एक सप्ताह के भीतर परीक्षा की तारीख मिल रही है।
श्याम लाल, एआरटीओ प्रशासन