फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police has formed a team. This team will search and arrest the patient mafias hiding in Nepal.

Gorakhpur News: मरीज माफिया का नेपाल कनेक्शन, छिपे सौदेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित

Sun, 25 Feb 2024 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2024 11:22 AM IST
सार

गोरखपुर पुलिस ने मरीज-एंबुलेंस माफिया पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस को सूचना है कि अब सरगना मनोज निगम समेत उसके कई साथी नेपाल में जाकर छिप गए हैं। पुलिस ने वहां पर भी इनका पता लगा लिया है।

विज्ञापन
Gorakhpur Police has formed a team. This team will search and arrest the patient mafias hiding in Nepal.
पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए मरीज माफिया। इन्हीं के साथियों की तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीज-एंबुलेंस माफिया पर पुलिस कहर बनकर टूटी तो अब सरगना मनोज निगम समेत उसके कई साथी नेपाल में जाकर छिप गए हैं। पुलिस ने वहां पर भी इनका पता लगा लिया है। अब नेपाल पुलिस की मदद से इनकी गर्दन दबोचने की तैयारी है।
विज्ञापन

 

उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जो आरोपियों को लेकर गोरखपुर आएगी। उधर, दर्ज किए गए केस में फरार चल रहे सात अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस ने दबिश दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से मरीजों को बरगलाकर फर्जी नर्सिंग होम में बेचे जाने वाले दो गिरोह का पुलिस पर्दाफाश कर चुकी है।

 

पुलिस ने एक गिरोह में शामिल ईशु अस्पताल के संचालक नितिन यादव, डॉ. रणंजय प्रताप सिंह समेत आठ लोगों को जेल भिजवाया था। जांच में एक और गिरोह का मामला सामने आया। इसमें पुलिस ने यूनिवर्सल अस्पताल के संचालक उमेश समेत सात लोगों को जेल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन गुर्गों को जेल भिजवाने के बाद एक बात और सामने आई कि इन दोनों गिरोह में मनोज निगम का दखल है। वहीं, एंबुलेंस से लेकर नर्सिंग होम के बीच सेटिंग करके गिरोह का संचालन कराता है। दोनों ही केस में आरोपी बनाने के साथ पुलिस ने उसकी तलाश तेज की तो वह नेपाल में जाकर छिप गया।

 

इसकी जानकारी अब पुलिस के पास पहुंच चुकी है। एसएसपी की ओर से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द इनकी गिरफ्तारी हो सके।

ये आरोपी चल रहे फरार
चिलुआताल इलाके के बंजरहा निवासी मनोज निगम, मीरगंज संतकबीरनगर का महेश कुमार, अमन, झुंगिया निवासी शिव, बंजहा निवासी संतोष, मिर्जापुर निवासी अभिषेक गुप्ता, युसूफ और असलम फरार चल रहे हैं।
 

कुछ पुलिस वालों के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की है। खबर है कि उनकी जांच के घेरे में मेडिकल कॉलेज चौकी पर तैनात कुछ पुलिस वाले भी आ गए हैं। उनकी भूमिका भी सही नहीं मिली है। इन लोगों का भी संपर्क मरीज-एंबुलेंस माफिया गिरोह से होने की जानकारी आने के बाद जांच की गई है।

इन सब पर भी कार्रवाई के लिए एसपी सिटी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। संभव है कि आरोपी पुलिस वालों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। इसके पहले भी इस आरोप में एसएसपी ने कुछ पुलिस वालों पर कार्रवाई की थी।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि  फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी होंगे, सब पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed