फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leader of Opposition Mata Prasad Pandey came to Gorakhpur, participate in birth anniversary Harishankar Tiwari

Gorakhpur News: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने कहा, हरिशंकर तिवारी की मूर्ति उनके गांव में लगे- जगह शासन तय करे

Mon, 05 Aug 2024 04:18 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 04:18 PM IST
सार

नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मंत्री हरि शंकर तिवारी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने लोगों को संबोधित किया। कहा, आज ब्राम्हण समाज की हालत देख रहे हैं। हमें दूसरे वर्ग के लोगों को भी साथ लेकर शांति पूर्ण ढंग से बदलाव के लिए क्रांति लानी होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपनी ताकत बढ़ाएं, अब सभी लड़ाई यहीं से है, वरना हम विलुप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
Leader of Opposition Mata Prasad Pandey came to Gorakhpur, participate in birth anniversary Harishankar Tiwari
हरि शंकर तिवारी की जयंती कार्यक्रम में मंच पर बैठे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पूर्व मंत्री पंडित हरि शंकर तिवारी की प्रतिमा उनके गांव में ही स्थापित होनी चाहिए। जगह शासन तय करे। उन्होंने कहा कि वे जन नेता थे, सबको साथ लेकर चलते थे। उनकी प्रतिमा को न लगने देना निंदनीय है।  इसका विरोध सदन में पूरे विपक्ष ने बेल में आकर किया। यही उनकी लोकप्रियता थी।  

विज्ञापन

      
नेता प्रतिपक्ष सोमवार को नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मंत्री हरि शंकर तिवारी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, आज ब्राम्हण समाज की हालत देख रहे हैं। हमें दूसरे वर्ग के लोगों को भी साथ लेकर शांति पूर्ण ढंग से बदलाव के लिए क्रांति लानी होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपनी ताकत बढ़ाएं, अब सभी लड़ाई यहीं से है, वरना हम विलुप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


हरि शंकर तिवारी हमेशा सभी को साथ लेकर चलते थे, उनके विचारों पर चलें। यही संकल्प लेकर जाएं। अपने सोए भाव को जगाएं, तभी एक मुकाम बना पाएंगे। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा चार सौ पार का सपना देख रही थी, अब बोलती बंद हो गई है। इसे यूपी में गठबंधन ने रोका, उसमें भी सपा सबसे ज्यादा सीट पाई। अखिलेश यादव ही भाजपा को यूपी में बेदखल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed