DDU: गोरखपुर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए जारी हुआ कटऑफ, यहां देखिए अपनी मेरिट लिस्ट
- बीए, बीएससी और बीकॉम का कटऑफ जारी
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी व बीकॉम में चार नवंबर को होगा प्रवेश
- बीए प्रथम वर्ष में पांच नवंबर से शुरू होगा दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम व बीएससी में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट जारी कर दी गई है। बीएससी व बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होगी है जबकि बीए में पांच नवंबर से दाखिला ले सकेंगे। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया दीक्षा भवन में कराई जाएगी।
कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल और छायाप्रति लेकर आना होगा। अधिभार प्रमाण-पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर होने का प्रमाण पत्र और स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की मूल प्रति लाने की अनिवार्यता होगी।
इन प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति भी प्रवेश के दौरान मांगी जाएगी। प्रमाण-पत्रों के नहीं होने पर अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
बीए की कट ऑफ मेरिट
तिथि समय वर्ग कट ऑफ मेरिट
5 नवंबर 9:30-12 बजे सभी वर्ग 118 अंक तक
5 नवंबर 12:30-3 बजे विशेष सवंर्ग सभी अभ्यर्थी
5 नवंबर 12:30-3 बजे आर्थिक कमजोर 64 अंक तक
6 नवंबर 9:30-12 बजे सभी वर्ग 110 अंक तक
6 नवंबर 12:30-3 बजे सभी वर्ग 104 अंक तक
7 नवंबर 9:30-12 बजे सभी वर्ग 100 अंक तक
7 नवंबर 12:30-3 बजे सभी वर्ग 96 अंक तक
8 नवंबर 9:30-3 बजे आर्थिक कमजोर 62 अंक तक
8 नवंबर 9:30-3 बजे सभी वर्ग 94 अंक तक
9 नवंबर 9:30-3 बजे सभी वर्ग 92 अंक तक
9 नवंबर 9:30-3 बजे सभी वर्ग 90 अंक तक
10 नवंबर 9:30-12 बजे सभी वर्ग 88 अंक तक
10 नवंबर 12:30-3 बजे सभी वर्ग 86 अंक तक
बीकॉम में प्रवेश चार व पांच को
बीकॉम के प्रवेश संयोजक प्रो. ए. सेन गुप्ता ने बताया कि चार व पांच नवंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। चार नवंबर को प्रवेश परीक्षा में 126 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश तथा पांच नवंबर को 126 अंक तक पाने वाले छूटे अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। साथ ही 106 अंक तक पाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों का प्रवेश भी लिया जाएगा। प्रवेश का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रखा गया है।
बीएससी गणित व जीव विज्ञान की कट ऑफ मेरिट
वहीं बीएससी (जीव विज्ञान) का प्रवेश कक्षा संख्या 101 में लिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के लिए 142 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए सुबह 10 बजे दीक्षा भवन पहुंचना होगा। प्रवेश प्रक्रिया दो बजे तक चलेगी।
एमकॉम की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित
गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमकॉम की प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। प्रवेश संयोजक प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि पहले चार नवंबर से प्रवेश का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नया कार्यक्रम जारी होगा।