फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Latest corona update news in Kushinagar

कुशीनगर में मिले 36 नए कोरोना पॉजिटिव, एक संक्रमित महिला की मौत

Fri, 07 Aug 2020 07:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 07:55 PM IST
सार

  • शुक्रवार को 845 लोगों के सैंपल की आई रिपोर्ट, 809 निगेटिव हैं
  • अब तक 1068 लोग हो चुके हैं संक्रमित, 11 लोगों की हुई है मौत

 

विज्ञापन
Latest corona update news in Kushinagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

कुशीनगर में शुक्रवार की शाम तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 36 और इजाफा हो गया। इन्हें लेकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 1068 हो गई है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला की मौत भी कोरोना संक्रमण के चलते हो गई है।

विज्ञापन


नए संक्रमित मिले मरीजों के गांव-मोहल्लों में पहुंचकर प्रशासन ने रास्तों को सील करा दिया है। लोगों से मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के गिरफ्त में हर दिन नए मरीज आ रहे हैं। इस खतरनाक बीमारी से न तो बच्चे महफूज रह गए हैं, न प्रौढ़ और न ही बुजुर्ग। प्रमुख दफ्तरों में भी कोरोना महामारी की दस्तक हो चुकी है और वहां के कर्मचारी इससे संक्रमित होने के बाद या तो होम आइसोलेशन में हैं, अथवा अटैच एल-1 हॉस्पिटल लक्ष्मीपुर में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 845 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 809 निगेटिव तथा 36 पॉजिटिव केस शामिल हैं। इस तरह अब तक 1068 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें 498 मरीज ही इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, शेष 559 लोग इलाज के दौरान स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है। इसके अलावा एक संक्रमित महिला की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या भी 11 हो गई है।

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को जिन संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, उसमें कप्तानगंज क्षेत्र के तीन, हाटा के पांच, सेवरही के दो, मोतीचक के पांच, रामकोला के चार, नेबुआ नौरंगिया का एक, कसया के तीन, फाजिलनगर के चार, तमकुही का एक और पडरौना क्षेत्र के सर्वाधिक आठ मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि जिन मरीजों में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, उन्हें होम आइसोलेशन में रहने तथा किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर विभाग को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed