{"_id":"5f2d5d8dfd4fca645a457382","slug":"latest-corona-update-news-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में 42 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में 890 केस एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में 42 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में 890 केस एक्टिव
Fri, 07 Aug 2020 07:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पंजाब नेशनल बैंक के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 1736 हो गई है। 836 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक नूनखार के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी होते ही बैंक में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बैंक में लेने-देने के आए लोग भी दहशत में हैं। बैंक शाखा को बंद कर दिया गया। दोनों कर्मचारियों को होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
लार ब्लॉक के बभनौली के दो, इटहुरा मिश्र के एक और हरखौली के एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर नगर के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सलेमपुर बिजली उपकेंद्र एक कर्मचारी भी शामिल है। रुद्रपुर तहसील के बाद सलेमपुर और भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 836 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं, जबकि 890 केस एक्टिव हैं। अधिकांश लोगों को होम क्वारंटीन कर इलाज किया जा रहा है।