फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Late-night incident in the Padri Bazar substation area; police informed.

Gorakhpur News: लाइन ठीक करने जा रहे लाइनमैनों से मारपीट, तीन कर्मचारी घायल

Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Late-night incident in the Padri Bazar substation area; police informed.
पादरी बाजार उपकेंद्र क्षेत्र में देर रात की घटना, पुलिस को दी गई सूचना
विज्ञापन


गोरखपुर। पादरी बाजार इलाके में बिजली फाल्ट को दुरुस्त करने जा रहे तीन लाइनमैनों से कुछ मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर दी। घटना में तीनों कर्मचारियों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मानस विहार कॉलोनी में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। शिकायत मिलने पर लाइनमैन सूरज, महमूद और गोविंद फाल्ट ठीक करने के लिए मौके पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया और बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाइनमैनों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

मारपीट में तीनों कर्मचारियों को चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।
पादरी बाजार विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने जा रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed