फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Last date for application of Atul Maheshwari scholarship is 30 August

छात्रों के लिए मौका: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें अपने सपनों को उड़ान, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त

Tue, 29 Aug 2023 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

2022 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 43 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 17.3 लाख रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन
Last date for application of Atul Maheshwari scholarship is 30 August
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप भी पढ़ लिखकर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और इसमें कही आर्थिक परेशानी सामने आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर भरना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 73 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल से भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 9वीं 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं- 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।

 

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी में अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2022 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 43 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 17.3 लाख रुपये दिए गए थे।

 

इनमें से किसी भी लिंक के जरिये आवेदन फॉर्म भरें


एक एमबी से ज्यादा का न प्रमाणपत्र
विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाणपत्र लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
इस बार भी दृष्टिहीन विद्यार्थियों को दो विशेष छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। अगर आप एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरना चाहेंगे तो फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरें।
 

इनके हौसलों को मिली उड़ान

छठी कक्षा से ही सपना है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की सेवा कर सकूं पर मेरे इस लक्ष्य में बहुत सी बाधाएं थीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ★ ने मानों मेरे सपने में जान डाल दी और मैं आत्मविश्वास से भर गया। -छात्रवृत्ति से मिले पैसों से ही मैंने नौवीं की पढ़ाई की, जिसमें मैंने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। - आदित्य कुमार झा, रोहतक।

मेरा बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण यह सब मुश्किल था। मेरे पिता जी एक ड्राइवर हैं। एक दिन मैंने अमर उजाला अखबार के माध्यम से अतुल महेश्वरी छात्रवृति के बारे में पढ़ा और इस परीक्षा को देकर मैंने 50 हजार रुपये की छात्रवृति हासिल की। मैंने 12वीं 92 प्रतिशत अंकों से पास की और अब इस छात्रवृति से मिले रुपयों से नीट की कोचिंग ले रही हूं। - श्रद्धा, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed