{"_id":"5f7c44e51d0112567f14f33f","slug":"large-batch-of-polythene-caught-again-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में फिर पकड़ी गई पॉलिथीन की बड़ी खेप, इंफोर्समेंट टीम ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में फिर पकड़ी गई पॉलिथीन की बड़ी खेप, इंफोर्समेंट टीम ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना
Tue, 06 Oct 2020 03:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम ने मारा छापा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम के टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। इलाही बाग इलाके के एक घर से बहुत बड़ी मात्रा में पॉलिथीन पकड़ी गई। पॉलिथीन को जप्त करने के साथ ही व्यापारी से एक लाख का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
मंगलवार को नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम को ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक व्यापारी द्वारा दुकानों में पॉलिथीन पहुंचाने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम वहां पहुंची तो व्यापारी वहां से भाग खड़ा हुआ है। इंफोर्समेंट टीम खुफिया तरीके से व्यापारी के पीछे पीछे लग गई।
विज्ञापन
व्यापारी वहां से छुपते छुपाते इलाही बाग स्थित अपने गोदाम पर पहुंच गया। वही नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम भी व्यापारी के पीछे पीछे उसके ठिकाने तक पहुंच गई। इसके बाद हुई छापेमारी में व्यापारी के गोदाम से काफी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई।
विज्ञापन
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि व्यापारी हनी के गोदाम से दो ढाई सौ से भी ज्यादा बोरी प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलेगी। नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम पॉलिथीन को जप्त कर आकलन में जुटा हुआ है। इस दौरान नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह समेत इंफोर्समेंट की पूरी टीम मौजूद रही।