{"_id":"66469879d23b4c90730de474","slug":"land-mafia-kamleshs-associate-dinanath-also-became-a-history-sheeter-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-560673-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश का साथी दीनानाथ भी बना हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भू-माफिया कमलेश का साथी दीनानाथ भी बना हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाने की पुलिस ने जमीन दिखाकर रुपये हड़पने वाले दो भू-माफिया की बृहस्पतिवार को ब प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें एक भू-माफिया कमलेश का साथी कुसम्ही बाजार निवासी दीनानाथ प्रजापति और दूसरा इसी क्षेत्र का प्रापर्टी डीलर पंकज कुमार जायसवाल है। इसी तरह गोला थाने की पुलिस ने विभिन्न अपराधों में लिप्त पांडेयपार उर्फ डड़वा गांव निवासी सत्यम उर्फ गोलू यादव की अ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है।
कमलेश के साथी दीनानाथ पर छह, प्रापर्टी डीलर पंकज कुमार जायसवाल पर पांच और गोला क्षेत्र के सत्यम उर्फ गोलू यादव पर गैंगस्टर समेत तीन केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
दीनानाथ प्रजापति ऐसे लोग, जिन्हें जमीन की तलाश होती थी, उन्हें जाल में फंसाकर कमलेश यादव के पास लाता था। इसके बाद दोनों मिलकर सीलिंग की जमीन दिखाकर रुपये हड़प लेते थे। गैंगस्टर केस के तहत कमलेश और उसके साथी दीनानाथ की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कमलेश की सीलिंग की जमीन पर अवैध कमाई से बने कॉलेज को भी सीज किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों के मोहद्दीपुर के मकान, जमीन पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अभी हाल ही में बाराबंकी में स्थित चार मंजिला भवन प्रशासन ने जब्त किया है।
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर पंकज हड़प लेता है रुपया
प्रापर्टी डीलर पंकज कुमार जायसवाल गैंग बनाकर जमीन की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। गैंग के गुर्गे सस्ते में जमीन दिलाने के नाम पर लोगों को फंसाकर लाते हैं। फिर उसे शिकार बनाते हैं। अभी हाल ही में एक मई को पंकज पर 36 लाख रुपये हड़पने के मामले में एम्स थाने में केस दर्ज किया गया है।