फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakshmi idol immersion Big vehicles will not enter Gorakhpur city

लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन : आज से गोरखपुर शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन, रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 14 Nov 2023 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Nov 2023 11:05 AM IST
सार

लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर 14 नवंबर सुबह आठ बजे से 15 नवंबर को मूर्ति विसर्जन की समाप्ति तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सभी वाहन शहर के बाहर से ही निकाले जाएंगे। इस दौरान एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन डायवर्जन नियम से मुक्त रहेगें।

विज्ञापन
Lakshmi idol immersion Big vehicles will not enter Gorakhpur city
डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर 14 नवंबर सुबह आठ बजे से 15 नवंबर को मूर्ति विसर्जन की समाप्ति तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सभी वाहन शहर के बाहर से ही निकाले जाएंगे। इस दौरान एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन डायवर्जन नियम से मुक्त रहेगें।

विज्ञापन

 

इधर से जाएंगे वाहन

  • संतकबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां व जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार थाना क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन रामनगर करजहां व कालेसर होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
  • देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे।
  • अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
  • नौसड़ चैराहा से ट्रांसपोर्टनगर चौराहा की तरफ आने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।

 

इन रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • घोष कम्पनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चैक तक
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक
  • नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक
  • हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज/तंरग ओवरब्रिज से गंगेज चैराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चैराहा की तरफ
  • विजय चैक से अलीनगर, चरनलाल चैक की तरफ
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ
  • घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक
  • फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ
  • मदीना मस्जिद चैराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर

इन रास्तों से जाएंगी बसें, दुग्ध वाहन

  • सभी प्रकार के भारी वाहन रोडवेज बस, ऑयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन, एफसीआई की ट्रक व अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चैराहा, मोहद्दीपुर चैराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चैराहा, खजांची चैराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौकी होकर फरेंदा सोनौली जाएंगे।
  • फरेंदा, पीपीगज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से असुरन चैराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed