{"_id":"69f663e33bea1c9a3906d986","slug":"lakhs-stolen-from-a-retired-railway-employees-home-the-family-had-gone-to-attend-his-nephews-wedding-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308768-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, भतीजे की शादी में गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, भतीजे की शादी में गया था परिवार
Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 03 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
- ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी व गहने लेकर हुए चंपत, लौटने पर चला पता
- शाहपुर थानाक्षेत्र के वैष्णो विहार कॉलोनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के वैष्णो विहार कॉलोनी में चोरों ने एक रिटायर्ड ट्रेन मैनेजर के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग भतीजे की शादी में शामिल होने गांव गए थे। शनिवार शाम घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, जंगल हकीम नंबर एक स्थित वैष्णो विहार कॉलोनी निवासी बीएन सिंह, जो रेलवे से रिटायर्ड ट्रेन गार्ड (ट्रेन मैनेजर) हैं। शुक्रवार सुबह परिवार सहित देवरिया के सलेमपुर में भतीजे की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान सूना मकान देख चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार शाम करीब पांच बजे जब परिवार घर पहुंचा और अंदर गया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखे पांच लाख रुपये से अधिक के गहने और एक लाख रुपये नकद गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।