फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lady Teacher dies in road accident at Deoria

देवरिया: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम

Fri, 09 Apr 2021 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Apr 2021 03:54 PM IST
सार

  • चकउर तिवारी गांव के पास बोलेरो की चपेट में आई शिक्षिका

विज्ञापन
lady Teacher dies in road accident at Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में कॉलेज में पढ़ाने जा रही एक शिक्षिका की बोलेरो की चपेट में आने से शुक्रवार को मौत हो गई। यह घटना भटनी-बलुआ अफगान मार्ग के  चकउर तिवारी गांव के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही शिक्षिका की मौत के बाद मायापुर इमिलिया गांव में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के मायापुर इमिलिया गांव निवासी उमाशंकर तिवारी की बेटी दिव्या तिवारी (27) शिक्षिका थी। वह क्षेत्र के कल्पनाथ राय महाविद्यालय में पढ़ाती थी। शुक्रवार को दिव्या बाइक से कॉलेज के लिए निकली, अभी वह भटनी-बलुआ अफगान मार्ग के चकउर तिवारी गांव के पास पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने रौंद दिया।
विज्ञापन


आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तबतक बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी पर मायापुर इमिलिया गांव में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत सीओ पंचमलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद बोलेरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed