फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lady teacher committed suicide after molested but her family denied in Maharajganj

महराजगंज: दुष्कर्म के प्रयास से आहत होकर शिक्षिका ने दे दी थी जान, अब परिजन सुना रहे अलग कहानी

Tue, 25 Feb 2020 06:20 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Feb 2020 06:20 PM IST
सार

  • शिक्षिका के साथ दुष्कर्म में मामले में मोड़, कहीं आरोपियों पर नरमी तो नहीं
  • एसपी बोले दुष्कर्म का मामला सही नहीं, बहकावे में आकर मृतका के पिता ने दिया गलत तहरीर


 

विज्ञापन
lady teacher committed suicide after molested but her family denied in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ प्रबंधक पुत्र व एक शिक्षक द्वारा किए गए दुष्कर्म के प्रयास से आहत शिक्षिका के आत्महत्या के मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने मामले में शिक्षिका की मां की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिक्षिका की मौत के बाद उसके पिता ने स्कूल प्रबंधक के पुत्र व एक शिक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था, लेकिन जांच के बहाने तब पुलिस ने घंटों बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया। देर शाम मृतका की मां से दूसरी तहरीर लेकर आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर मामले में नया मोड़ ला दिया।
विज्ञापन


जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि किसी प्रभावशाली के रसूख में आकर पुलिस दुष्कर्म की कोशिश करने वालों को बचाने में जुटी हैं। हालांकि पुलिस मामले में कठोर कार्रवाई की बात जरूर कह रही है, लेकिन शिक्षिका की मौत 24 घंटे बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृत शिक्षिका के पिता ने नौतनवां पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि नौतनवां क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली उसकी बेटी के साथ बीते बृहस्पतिवार को स्कूल प्रबंधक के पुत्र व उसी स्कूल के अध्यापक ने जोर जबरदस्ती करते हुए आबरु लूटने का प्रयास किया। 

बंद कमरे में की आत्महत्या

किसी तरह वहां से अपनी इज्जत बचाकर भागी शिक्षिका घर पहुंची। बदहवास शिक्षिका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद शिक्षिका के पिता ने नौतनवां पुलिस को नामजद तहरीर देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। देर रात मृतक शिक्षिका की मां ने दूसरी तहरीर लेकर आरोपी प्रबंधक पुत्र व शिक्षक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया। उधर मृतक शिक्षिका के पिता द्वारा दी गई तहरीर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मृत शिक्षिका के परिजन अब कुछ कहने से कतरा रहे हैं।

इस संबंध में एसपी रोहित सिंह सजवान का कहना हैं कि शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला पूरी तरह से सही नहीं है। गांव के लोगों के बहकावे में आकर मृतका के पिता ने गलत तहरीर दे दी थी। देर शाम मृतका की मां ने दूसरी तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही हैं। आरोपी संदीप एवं दीपचंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed