{"_id":"63e722c9427652ba410b932f","slug":"laborer-who-came-to-cook-food-at-wedding-tried-to-molested-girl-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी में खाना बनाने आया मजदूर, किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी में खाना बनाने आया मजदूर, किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश
Sat, 11 Feb 2023 10:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:38 AM IST
सार
एक गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के वहां लड़की की शादी थी। शादी में भोजन व मिष्ठान बनाने के लिए गुलरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से भंडारी आया था। भंडारी के साथ काम करने के लिए आरोपी मजदूर भी आया था। लोग शादी कार्यक्रम में व्यस्त थे कि उसी दौरान मौका पाकर आरोपी किशोरी को जबरदस्ती गांव से बाहर गन्ने के खेत की तरफ लेकर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में खाना बनाने के लिए बृहस्पतिवार रात आए मजदूर ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के वहां लड़की की शादी थी। शादी में भोजन व मिष्ठान बनाने के लिए गुलरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से भंडारी आया था। भंडारी के साथ काम करने के लिए आरोपी मजदूर भी आया था।
विज्ञापन
लोग शादी कार्यक्रम में व्यस्त थे कि उसी दौरान मौका पाकर आरोपी किशोरी को जबरदस्ती गांव से बाहर गन्ने के खेत की तरफ लेकर गया। आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।
किशोरी घर आकर आपबीती मां को बताई तो रात ही में परिजन पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भंडारी को पकड़कर थाने लाई तथा उसके बताने पर आरोपी को पकड़ ली है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर ने बताया कि किशोरी के साथ हुई घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है।