{"_id":"61237fe079259724b667a921","slug":"labor-department-will-help-players-financially-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब आर्थिक तंगी से नहीं दबेगी खेल की प्रतिभा, श्रम विभाग करेगा आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब आर्थिक तंगी से नहीं दबेगी खेल की प्रतिभा, श्रम विभाग करेगा आर्थिक मदद
Mon, 23 Aug 2021 04:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:30 PM IST
सार
योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर 10 हजार, राज्य स्तर पर 25 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को एक लाख रुपये से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
खिलाड़ी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रमिक मां बाप के होनहार खिलाड़ी बच्चों की प्रतिभा अब आर्थिक तंगी से नहीं दबेगी। ऐसे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के होनहार खिलाड़ियों को उप्र श्रम कल्याण परिषद की ओर से चेतन चौहान प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर 10 हजार, राज्य स्तर पर 25 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को एक लाख रुपये से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ये होंगे पात्र
आवेदन के लिए चाहिए यह दस्तावेज
इसपर करें आवेदन
www.skp.uplabouracts.in
विज्ञापन
योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर 10 हजार, राज्य स्तर पर 25 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को एक लाख रुपये से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
ये होंगे पात्र
- श्रमिक उ.प्र. में स्थित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 अथवा कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत पंजीकृत अधिष्ठान में कार्यरत हो।
- श्रमिक का मासिक वेतन (मूल वेतन+महंगाई भत्ता) 15 हजार से अधिक न हो ।
- श्रमिक ने अधिष्ठान/ कारखाने में कम से कम छह माह लगातार सेवा की हो तो तथा आवेदन करते समय भी सेवारत हो।
- इस योजना का लाभ श्रमिक अथवा श्रमिक की दो बच्चों ही देय होगा।
आवेदन के लिए चाहिए यह दस्तावेज
- योजना से सम्बंधित ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की सत्यापित छायाप्रति।
- लाभार्थी के बैंक पासबुक की पठनीय स्वप्रमाणित छायाप्रति (बैंक के आईएफएस कोड के साथ)।
- आश्रित के संबंद में पुष्टि में राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर या अन्य सरकारी अभिलेख की पठनीय छायाप्रति।
- लाभार्थी पिता एवं माता के आधार कार्ड की पठनीय सत्यापित छायाप्रति।
- जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय में चयन होने पर मान्यता प्राप्त खेल संघ के पदाधिकारियों का प्रमाण-पत्र की सत्यापित छायाप्रति।
इसपर करें आवेदन
www.skp.uplabouracts.in