फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   KV Gorakhpur overall champion in boxing and skating

Gorakhpur News: मुक्केबाजी व स्केटिंग में केवी गोरखपुर ओवरआल चैंपियन

Tue, 16 Jul 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
KV Gorakhpur overall champion in boxing and skating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर वन वायु सेवा स्थल में चल रहे तीन दिवसीय संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। तीसरे व अंतिम दिन हुए खो-खो के अंडर-17 प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गोंडा ने केंद्रीय विद्यालय रिहंद नगर को 8-4 से और अंडर-14 में केंद्रीय विद्यालय बस्ती ने केंद्रीय विद्यालय आजमगढ़ को 7-5 से हराकर विजेता का खिताब जीता। मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 73 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इसमें केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल गोरखपुर ने कुल 25 गोल्ड व छह सिल्वर के साथ ओवरआल चैंपियन रहा।
बालक वर्ग में बेस्ट बाक्सर की उपाधि प्रिंस कुमार यादव व बालिका वर्ग में तनु यादव को दिया गया। दोनों ही बाक्सर केंद्रीय विद्यालय वायु सेवा स्थल गोरखपुर के रहे। वहीं, स्केटिंग में भी केंद्रीय विद्यालय वायु सेवा स्थल का दबदबा रहा, जिसमें विद्यालय के छात्र 12 गोल्ड व छह सिल्वर के साथ ओवरआल चैंपियन रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बैरिस्टर पांडेयने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड लाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के खेल शिक्षक सत्येंद्र कुमार व केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी क्षेत्र से नियुक्त केके गौतम और विभिन्न संगठन से आए निर्णायक की मौजूदगी में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed