{"_id":"60a8e8ab8ebc3e14c733883b","slug":"kushinagar-youth-drowned-in-sea-due-to-taute-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ताउते तूफान के चलते समुद्र में डूब गया था कुशीनगर का युवक, चार दिन बाद आई ये सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ताउते तूफान के चलते समुद्र में डूब गया था कुशीनगर का युवक, चार दिन बाद आई ये सूचना
Sat, 22 May 2021 04:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 May 2021 04:53 PM IST
सार
मुंबई के समुद्री तट पर 18 मई को आया था ताउते, जहाज डूबने के कारण हुआ था हादसा
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का एक युवक ताउते तूफान का शिकार बन गया। 18 मई को मुंबई के समुद्री तट पर ताउते तूफान के चलते डूबे जहाज में सवार कुशीनगर जिले का एक युवक समुद्र में डूब गया। शुक्रवार देर शाम उसका शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव अतरौल निवासी योगेंद्र यादव पुत्र शारदा यादव (45) एफकान कंपनी के जहाज में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। अक्तूबर में वह घर से ड्यूटी पर गया था। उसका जहाज नवंबर माह से ही समंदर में था, वह भी उसमें कार्यरत था।
विज्ञापन
18 मई को आए चक्रवाती तूफान के चलते उसका जहाज मुंबई के पास समुद्र में डूब गया। जिसमें उसमें सवार सैकड़ों लोगों का डूबने से मौत हो गया और कई लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उसके बारे में जानकारी लेनी चाही तो बताया गया कि उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को कंपनी से उसका शव मिलने की जानकारी परिजनों को दिया गया तो मानों पूरे परिवार पर पहाड़ टूट गया। परिजनों के अनुसार शनिवार को देर शाम तक उसका शव गांव आने की उम्मीद है।
योगेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी जबकि गांव के लोग भी गमगीन हो गए। तीन बेटियों व दो बेटों में बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। अब सारी जिम्मेदारी आप उसकी पत्नी आशा पर आ गई है।